रायगढ़ जिला भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को संगठन को और धार देने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री मार्गदर्शक आदरणीय पवन साय जी विशेष रूप से उपस्थित रहे उन्होंने जिला पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया। कार्यालय का माहौल देशभक्ति के नारों और संगठनात्मक ऊर्जा से भरा था। पवन साय जी ने भावपूर्ण उद्बोधन देते हुए कहा भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। और संगठन ही सत्ता की असली ताकत हैं। आने वाले दिनों में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की आवश्यकता जताई । संगठन का हर कार्यकर्ता यह महसूस करे कि वो संगठन का अभिन्न हिस्सा है। भाजपा सरकार ने गरीबों के लिए बहुत सी कल्याणकारी योजनाएं लाई है। समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े लोगो तक सरकार की योजनाएं आसानी तक पहुंचे ।इसका प्रयास भी कार्यकताओं को करना चाहिए। चुनाव में हार जीत होती रहेगी लेकिन संगठन सदा पूरी ताकत से डटा रहेगा। इसलिए संगठनात्मक विषयों पर अभी से जुट जाने की आवश्यकता जताई। मेहनत, निष्ठा, और लगन से उत्साह पूर्ण कार्य करने की सलाह देते हुए संगठन महामंत्री ने कार्यकताओं में जोश भर दिया। उन्होंने आगामी कार्ययोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर देते हुए कहा कि जो पार्टी से निर्देश मिले उसे उत्साह से पूरा करे करें, और जो करें वह जमीन पर अवश्य दिखे। बैठक में संगठन को अधिक सक्रिय और मजबूत बनाने को लेकर विस्तार से मंथन हुआ। बूथ सशक्तिकरण अभियान तेज करने, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने की रणनीति,युवा और महिला मोर्चा की भूमिका प्रभावी बनाने सहित आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और जिम्मेदारियों के बंटवारे पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में संभागीय प्रभारी रामू रोहरा जी, सह-प्रभारी अभिषेक शुक्ला जी, जिला प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर जी सहित क्षेत्र के सांसद राधेश्याम राठिया राज्य सभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह सहित जिले के पदाधिकारी व वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने पवन साय जी के मार्गदर्शन को संगठन के लिए “ऊर्जा और दिशा” बताया। बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संकल्प लिया कि संगठन की मजबूती और जनता की सेवा ही हमारा पहला धर्म है। बैठक के दौरान पवन साय जी ने कार्यकताओं से फीड बैक भी लिया।
संगठन ही शक्ति है:पवन साय जी ने रायगढ़ भाजपा पदाधिकारियों को दिया जीत का मंत्र,कहा-बूथ तक पहुंचे हमारी नीतियां
RELATED ARTICLES


Users Today : 0
Total Users : 5086
Views Today :
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 564
Views Last 30 days : 1729
Views This Month : 603
Views This Year : 6675
Total views : 6676