लारा देशभक्ति,गौरव और सामाजिक सरोकारों से ओत-प्रोत वातावरण में एनटीपीसी लारा में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया। समारोह में राष्ट्र के प्रति कर्तव्य, उत्कृष्टता,सामाजिक जिम्मेदारी और समावेशी विकास की भावना एक साथ दिखाई दी।समारोह के मुख्य अतिथि एवं एनटीपीसी लारा के परियोजना प्रमुख श्री सुभाष ठाकुर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके पश्चात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों ने अनुशासित एवं शानदार परेड के साथ सलामी गारद प्रस्तुत किया। राष्ट्रगान के साथ पूरा परिसर देशभक्ति की भावना से गूंज उठा।अपने संबोधन में श्री सुभाष ठाकुर ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को नमन करते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता हमें अपने अधिकारों के साथ राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का भी स्मरण कराती है। उन्होंने कर्मचारियों से ईमानदारी, अनुशासन,प्रतिबद्धता और उत्कृष्टता के साथ कार्य करते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
छत्तीसगढ़ की ऊर्जा जरूरतों से राष्ट्रीय ऊर्जा सुरक्षा तक एनटीपीसी लारा की अहम भूमिका
छत्तीसगढ़ की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ-साथ राष्ट्र की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने में एनटीपीसी लारा महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। पिछले पाँच दशकों से एनटीपीसी देश की ऊर्जा सुरक्षा और आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। वर्तमान में एनटीपीसी समूह की स्थापित क्षमता 91,080 मेगावाट है,जबकि लगभग 35,000 मेगावाट क्षमता निर्माणाधीन है। वर्ष 2032 तक 149 गीगावाट क्षमता, जिसमें 60 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता शामिल है, हासिल करने का लक्ष्य देश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।इसी ऊर्जा यात्रा में एनटीपीसी लारा ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक 4,305.34 मिलियन यूनिट विद्युत का उत्पादन किया है। यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ सहित देश की ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति में एनटीपीसी लारा की निरंतर भूमिका और उसकी समर्पित टीम की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
तिरंगे की शान,उपलब्धियों का सम्मान:एनटीपीसी लारा में देशभक्ति और सामाजिक सरोकारों के साथ मना 80वाँ स्वतंत्रता दिवसतिरंगे की शान,ऊर्जा से राष्ट्र निर्माण: छत्तीसगढ़ की ऊर्जा जरूरतों से राष्ट्रीय ऊर्जा सुरक्षा तक एनटीपीसी लारा की अहम भूमिका
RELATED ARTICLES


Users Today : 13
Total Users : 2685
Views Today : 14
Views Yesterday : 43
Views Last 7 days : 615
Views Last 30 days : 2570
Views This Month : 1735
Views This Year : 3611
Total views : 3612