HomeRaigarh Newsनलवा स्टील एण्ड पावर एंव नलवा स्पेशल स्टील लिमिटेड में 80 वां...

नलवा स्टील एण्ड पावर एंव नलवा स्पेशल स्टील लिमिटेड में 80 वां स्वतंत्रता दिवस जोरशोर एवं,हर्षोल्लाष के साथ सम्पन्न

spot_img

रायगढ़ नलवा स्टील एण्ड पावर एव स्पेशल स्टील लिमिटेड मे प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस उत्साह पूर्व क हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्वतंत्रता के 80 वां वर्षगांठ मनाने हेतु पूरे संयत्र में साफ सफाई कर रंगीन ध्वजों से आच्छादित कर तोरण आदि लगाये गये एंव पूर्व संध्या को संयत्र के प्रशासनिक भवन को रंगीन बल्य के झालरी से सजाया गया। स्वतंत्रता दिवस के इस राष्ट्रीय पर्व को मनाने के लिए नलवा परिवार के सभी सदस्य कर्मचारी एवं श्रमिकों, संयत्र स्थित ओपी जिंदल स्कूल के छात्र-छात्राओं के साथ साथ आसपास के ग्रामिणों का समूह उपस्थित थे। मुख्य अतिथि डायरेक्टर एवं प्लांट हेड डॉ एस एस राठी जी के आगमन पर ओती जिंदल स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा उन्हें गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया गया एवं सुरक्षाकर्मियों द्वारा आकर्षक रेड की सलामी ली गई उसके श्चात राष्ट्रगान संन्न हुआ।तत्पश्चात डॉ एस एस राठी जी ने अपने संबोधन से पहले आदरणीय चेयरमैन श्री नवीन जिंदल जी के संदेश से शुरू किया। आदरणीय चेयरमैन श्री नवीन जिंदल जी ने अपने सन्देश में स्वतंत्रता दिवस की 80 वां वर्षगांठ की बधाई दी और आगे कहा कि हमारा तिरगा सिर्फ एक ध्वज नही यह 150 करोड भारतीयो के सम्मान एकता स्वभिमान और संकल्प का प्रतीक है। हमे ऐसा भारत बनाना है जो मजबूत हो,आत्मनिर्भर हो और दुनिया का नेतृत्व करे। और अपने सम्बोधन मे उन्होनें नलवा स्टील एण्ड पावर एव नलवा स्पेशल स्टील लिमिटेड के गुणवत्ता पूर्ण उत्पादन की सराहना की एवं निरंतर उत्पादन के नए आयाम स्थापित करने के लिए पूरी नलवा टीम को बधाई दी एवं कहा कि हम देश के लिए काम करते हैं,और अपनी कंपनी के लिए काम करते हैं। चूंकि जो देश के लिए अच्छा है, वही हमारी कंपनी के लिए भी अच्छा है इसलिए हम पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपना दायित्व निभाएं। कंपनी के लिए आएका समर्पण देश के प्रति समर्पण है क्योंकि हम राष्ट्र निर्माण में योगदान कर रहे हैं।डॉ एस एस राठी जी ने आगे अपने संबोधन में कहा कि हम सब आदरणीय चेयरमैन श्री नवीन जिंदल को हार्दिक धन्यवाद देते हैं कि उनके अथक प्रयासों के फलस्वरूप केवल आज के ऐतिहासिक दिन ही नहीं वरन साल के सभी 365 दिनों में हम सभी देशवासी पूरे सम्मान के साथ आउने राष्ट्रीय ध्वज को फहरा सकते हैं एवम हर घर तिरंगा के साप्ने को आम आदमी के लिए साकार किया। श्री राठी जी ने स्वास्थ्य सुरक्षा एवं प्रर्यावरण को प्राथमिकता देते हुए कहा कि हमारी सबसे हली प्राथमिकता स्वास्थ्य एवम सुरक्षा के प्रति जागरूकता का वातावरण प्रदान करना है। अगर सभी स्वस्थ्य एवं सुरक्षित रहेंगे तो उत्पादन स्वतः ही होगा। संयत्र के विकास के साथ साथ आसपास के क्षेत्रों में अपने
सामाजिक उत्तरदायित्व की पूर्ति करते हुए न सिर्फ अंचल वल्कि अपने देश का नाम रोशन करना है। और इसी कम में नलवा संयत्र लगातार ग्रीन इर्नजी और ग्रीन स्टील पलांट बनन की ओर प्रायासरत है, आने वाले एक वर्ष मे नलवा के दोनों प्लांट ग्रीन एनर्जी और ग्रीन स्टील कैटेगरी के प्लांट में सम्मिलित हो चुके होगें। साथ ही हम अपने सामाजिक सरोकारों के माध्यम से मूलभूत आवश्यताएं सबको शिक्षा, स्वास्थ्य एंव पेयजल उपलबध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।नलवा स्थित ओप्ती जिंदल स्कूल जो कि आनी उच्च स्तरीय शिक्षा एवं प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं के लिए जाना हचाना नाम बन चुका है। स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा अनेक उपलब्धियां हासिल कर ओठी जिंदल स्कूल तराईमाल का नाम रोशन किया है कार्यक्रम विशेष में स्कूल के छात्रों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग कार्यक्रम ने उपस्थित सभी दर्शकों का मन मोह लिया।तत्पश्चात स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य रेड प्रदर्शन करने वाले सुरक्षा कर्मियों को पुरुस्कार से संयत्र के डायरेक्टर एवं प्लांट हेड श्री डॉ एस एस राठी जी द्वारा सम्मानित किया गया एवं कार्यक्रम के अंत मे मिष्ठान्न वितरण कर कार्यक्रम का समान किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Our Visitor

0 0 2 6 1 6
Users Today : 147
Total Users : 2616
Views Today : 190
Views Yesterday : 158
Views Last 7 days : 547
Views Last 30 days : 2546
Views This Month : 1648
Views This Year : 3524
Total views : 3525

Most Popular

Recent Comments