HomeRaigarh Newsशासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांदमारी रायगढ़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया...

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांदमारी रायगढ़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,उमड़ा जनसैलाब

spot_img

रायगढ़ शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांदमारी रायगढ़ में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया।

इस शुभ अवसर पर विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति की अध्यक्ष श्रीमती शोभा शर्मा,वार्ड पार्षद एवं नगर पालिक निगम के एम आई सी सदस्य श्री अमित शर्मा पूर्व पार्षद श्रवण सिदार, अधिवक्ता एवं छत्तीसगढ़ हज कमेटी के सदस्य गुलाम रहमान जी, भाजपा महिला मोर्चा नगर इकाई रायगढ़ से मेहरून्निशा जी,शिक्षाविद् श्री पूर्णानंद शर्मा जी,सक्रिय पालक सदस्य श्री इतवार सिंह जी राजकुमारी नाग,री दिलीप कसेरा जी एवं विशिष्ट अतिथि समाजसेवी श्री महावीर अग्रवाल जी,शालेय परिवार एवं जनसमुदाय की उपस्थिति में एस एम डी सी चांदमारी ने सर्वप्रथम भारत माता की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर,माल्यार्पण कर एवं अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देकर ध्वजारोहण किया। राष्ट्र गीत वन्दे मातरम्, राष्ट्र गान जन गण समवेत स्वर में गाया गया। गगनभेदी जयघोष के नारे लगाए गए। स्वतंत्रता के प्रतीक तिरंगा गुब्बारों को उन्मुक्त गगन में छोड़ा गया।
सम्माननीय आगंतुकों में से गुलाम रहमान जी,समाजसेवी श्री महावीर अग्रवाल जी एवं अध्यक्ष श्रीमती शोभा शर्मा ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने हेतु अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने हेतु प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी श्री महावीर अग्रवाल ने राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित डॉ.मनीषा त्रिपाठी प्रधान पाठक शासकीय रविशंकर प्राथमिक शाला रायगढ़ के उत्कृष्ट मंच संचालन,शाला व समाज के प्रति उनके निष्ठा पूर्वक कर्तव्य निर्वहन की भूरि-भूरि प्रशंसा की।शाला के उत्तरोत्तर विकास एवं विद्यार्थियों के समग्र विकास हेतु प्राथमिक,माध्यमिक व हायर सेकेण्डरी संस्था प्रमुख क्रमशः डॉ.मनीषा त्रिपाठी, श्रीमती प्रेमलता चंदेल व श्री भरत लाल नामदेव को गुलाम रहमान जी ने शाल-श्रीफल से सम्मानित किया।इसी क्रम में बेहतर शालेय संचालन व उत्कृष्ट प्रबंधन,सही नेतृत्व, प्रभावी मंच संचालन हेतु डॉ.मनीषा त्रिपाठी का विशेष रूप से सम्मान शिक्षाविद् श्री पूर्णानंद शर्मा जी द्वारा शाल -श्रीफल प्रदान कर किया गया।इसके पश्चात् रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम अंतर्गत बच्चों ने भाषण,देशभक्ति गीत, नृत्य,छत्तीसगढ़ी,संबलपुरी लोकनृत्य की प्रस्तुति दी।सांस्कृतिक कार्यक्रम सहभागिता देने वाले एवं प्रतिभावान बच्चों हेतु मस्जिद गरीब नवाज मदरसा अहमदिया साबरी के नये सदर हाजी शेख मुबस्सिर हुसैन द्वारा पुरस्कार की व्यवस्था की गई जिसे सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री अनिल साहू, प्राचार्य श्री भरत लाल नामदेव एवं प्रधान पाठक डॉ.मनीषा त्रिपाठी द्वारा वितरण किया गया। शाला नायक इशहाक केरकेट्टा व सांस्कृतिक सचिव शेख अबुल हसन को श्री निराकार पटेल व्याख्याता द्वारा एवं कक्षा 5वीं बोर्ड परीक्षा में सर्वाधिक अंक लाने हेतु जयकुमारी नाग को इरयल टोप्पो व्याख्याता जीवविज्ञान द्वारा पुरस्कृत किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु मिडिल स्कूल की छात्राओं को श्री इतवार सिंह जी द्वारा नगद पुरस्कार दिया गया।बच्चों हेतु मिष्ठान वितरण की व्यवस्था पार्षद श्री अमित शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि समाजसेवी श्री महावीर अग्रवाल जी की ओर से किया गया।कार्यक्रम हेतु आवश्यक सहयोग अधिवक्ता जिला बार काउंसिल उपाध्यक्ष श्री महेन्द्र सिंह यादव,शिक्षाविद् श्री पूर्णानंद शर्मा, श्री इतवार सिंह एवं श्रीमती राजकुमारी नाग जी से भी प्राप्त हुआ। उद्बोधन सह आभार प्रदर्शन प्राचार्य श्री भरत लाल नामदेव जी द्वारा किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Our Visitor

0 0 2 6 0 4
Users Today : 135
Total Users : 2604
Views Today : 175
Views Yesterday : 158
Views Last 7 days : 532
Views Last 30 days : 2531
Views This Month : 1633
Views This Year : 3509
Total views : 3510

Most Popular

Recent Comments