रायगढ़ जिले के ऊर्जावान एवं कर्मठ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह जी को बेहतरीन पुलिस जनसंपर्क,उत्कृष्ट पुलिसिंग और जनसेवा के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा। यह गौरवपूर्ण उपलब्धि रायगढ़ जिले के साथ-साथ पूरे पुलिस विभाग के लिए हर्ष और गर्व का विषय है।श्री शशि मोहन सिंह जी ने रायगढ़ जिले में कम समय में ही अपनी प्रभावी, संवेदनशील एवं रचनात्मक पुलिसिंग से आमजन के बीच विश्वास कायम करने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य कियाहैकानून-व्यवस्था के साथ जनसरोकारों को प्राथमिकता देते हुए उनकी कार्यशैली ने पुलिस और जनता के बीच बेहतर संवाद एवं समन्वय को मजबूत किया है।राष्ट्रपति पदक के लिए चयनित होने पर प्रेस रिपोर्टर क्लब परिवार की ओर से प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय सोनी जी, प्रदेश सचिव श्री श्याम कुमार गुप्ता जी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्री कमल मित्तल जी,प्रदेश उपाध्यक्ष श्री गौतम बालबोंदरे जी, संभाग सचिव श्री पिंगल वघेल जी, रायगढ़ जिला अध्यक्ष श्री हिमांशु चौहान जी, जिला उपाध्यक्ष श्री परमजीत सिंह भाटिया जी, जिला उपाध्यक्ष श्री केसव दास महंत जी,जिला कार्यकारी अध्यक्ष श्री निलंबर पटेल जी, जिला सह-सचिव श्री धर्मेंद्र बानी जी,जिला महिला अध्यक्ष श्रीमती पूजा जायसवाल जी, श्री सुमित पटेल जी, श्री शत्रुघ्न साहू जी एवं संभाग संरक्षक श्री सरोज श्रीवास जी सहित प्रेस रिपोर्टर क्लब के सभी सम्मानित पदाधिकारी एवं सदस्यों ने श्री शशि मोहन सिंह जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।प्रेस रिपोर्टर क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रपति पदक के लिए चयनित होना श्री शशि मोहन सिंह जी की कर्तव्यनिष्ठा,उत्कृष्ट पुलिसिंग,जनसेवा और प्रभावी जनसंपर्क का सम्मान है। यह उपलब्धि रायगढ़ जिले के लिए भी गौरव का विषय है।क्लब परिवार ने कामना की कि श्री शशि मोहन सिंह जी इसी ऊर्जा, समर्पण और सेवा भावना के साथ पुलिसिंग के क्षेत्र में निरंतर नए आयाम स्थापित करते रहें और पदोन्नति के साथ आगे बढ़ते हुए प्रदेश एवं देश का नाम रोशन करें।प्रेस रिपोर्टर क्लब परिवार की ओर से राष्ट्रपति पदक के लिए चयनित होने पर श्री शशि मोहन सिंह जी को हार्दिक अग्रिम बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।
बेहतरीन पुलिस जनसंपर्क और जनसेवा के लिए रायगढ़ एसएसपी शशि मोहन सिंह को मिलेगा राष्ट्रपति पदक,उत्कृष्ट पुलिसिंग,प्रभावी जनसंपर्क और जनसेवा के लिए सम्मान की घोषणा; प्रेस रिपोर्टर क्लब परिवार ने दी अग्रिम बधाई
RELATED ARTICLES


Users Today : 25
Total Users : 5111
Views Today : 26
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 590
Views Last 30 days : 1755
Views This Month : 629
Views This Year : 6701
Total views : 6702