HomeRaigarh Newsसड़क दुर्घटना में खरसिया पुलिस की सख्त कार्रवाई, दुघटनाकारित करने वाले स्कॉर्पियो...

सड़क दुर्घटना में खरसिया पुलिस की सख्त कार्रवाई, दुघटनाकारित करने वाले स्कॉर्पियो चालक पर गंभीर धाराओं के तहत का मामला दर्जस्कॉर्पियो वाहन चालक ने बुजुर्ग को ठोंकर मारकर दूर तक घसीटा, मामले में अपराधिक मानव वध का प्रयास की बढ़ाई गई गंभीर धाराएंखरसिया चौकी पुलिस ने आरोपी से दुर्घटनाकारित वाहन जब्त कर भेजा गया न्यायिक रिमांड

spot_img

रायगढ़ एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर सड़क दुर्घटना के मामलों में सख्त कार्रवाई की जा रही है । इसीड़ी में चौकी खरसिया पुलिस ने सड़क दुर्घटना के एक गंभीर मामले में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए स्कॉर्पियो चालक के विरुद्ध अपराधिक मानव वध का प्रयास की श्रेणी का अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।जानकारी के अनुसार प्रार्थी योगेश गर्ग निवासी टी.आई.टी.कॉलोनी, खरसिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 06 जुलाई 2026 की शाम लगभग 5:45 बजे उनके बड़े पिता कैलाश गर्ग (73 वर्ष) अपनी मोटरसाइकिल से मंगल बाजार से राठौर चौक की ओर जा रहे थे। राठौर चौक के समीप पीछे से तेज गति एवं लापरवाही से आ रही स्कार्पियो वाहन क्रमांक CG 13 AY 6539 के चालक ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन चालक मोटरसाइकिल को लगभग 200 से 250 फीट तक घसीटते हुए ले गया, जिससे कैलाश गर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, वर्तमान में गंभीर अवस्था में ईलाजरत हैं ।मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशन,मार्गदर्शन पर चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी द्वारा आरोपी स्कार्पियो वाहन चालक भीष्म कुमार यादव (34 वर्ष) निवासी ग्राम उपनी, थाना डभरा,जिला सक्ती* को 21 जुलाई 2026 को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने घटना कारित करना स्वीकार किया। पुलिस ने दुर्घटना में प्रयुक्त स्कार्पियो वाहन क्रमांक CG 13 AY 6539 को जब्त किया गया । गौरतलब है कि घटना समय आरोपी वाहन चालक शराब के नशे में थाना जिस पर साक्ष्य एवं विवेचना के आधार पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 MV Act बढाई गई तथा  आरोपी को गिरफ्तार किया तथा प्रकरण में साक्ष्य अनुरूप अपराधिक मानव वध का प्रयास सहित प्रासंगिक धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। एसडीओपी खरसिया श्री प्रभात पटेल के मार्गदर्शन पर संपूर्ण कार्रवाई में चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी,एएसआई मनोज पटेल एवं चौकी खरसिया टीम की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से प्रकरण में आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई।
Previous article
Next article
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Our Visitor

0 0 4 2 8 4
Users Today : 14
Total Users : 4284
Views Today : 16
Views Yesterday : 115
Views Last 7 days : 341
Views Last 30 days : 1866
Views This Month : 1236
Views This Year : 5587
Total views : 5588

Most Popular

Recent Comments