
खरसिया-राष्ट्रवादी देशभक्त संगठन आर एस एस के 100 वर्ष पूर्ण होने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवको के खरसिया नगर पथ संचालन के दौरान सुभाष चौक में महिला जागरण मंडल खरसिया द्वारा राष्ट्रीय ध्वज के साथ पूरे पथ संचालन में पुष्प वर्षा करते हुए भव्य स्वागत किया गया तथा भारत माता की जय के गगनभेदी नारे लगाएं गए। उपरोक्त कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।*



