Homeरायगढ़ न्यूजमैराथन दौड़ में शामिल होकर व्यापारी आने वाली पीढ़ी को आत्मनिर्भर बनाए:गोपी...

मैराथन दौड़ में शामिल होकर व्यापारी आने वाली पीढ़ी को आत्मनिर्भर बनाए:गोपी सिंह ठाकुर,मैराथन की दौड़ में शामिल होने चेंबर ने की व्यापारीयो से अपील

रायगढ़ :- व्यापारिक हितों के लिए समर्पित रहने वाली संस्था छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ एंड इंडस्ट्रीज इकाई रायगढ़ के अध्यक्ष गोपी सिंह ठाकुर ने व्यापारियों से 21 सितंबर को होने वाली मैराथन दौड़ में शामिल होने का विनम्र आग्रह किया है। अध्यक्ष गोपी सिंह ठाकुर ने कहा सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित मैराथन दौड़ का उद्देश्य स्वास्थ्य के प्रति जन जनजागृति लाना है। नमो मैराथन लोगों की शारीरिक रूप से सक्रिय रहने और अपने व्यव्हारिक जीवन में फिटनेस को अपनाए जाने के लिए प्रेरित करती है। इस दौड़ में शामिल होकर हम आने आने वाली पीढ़ी को स्वास्थ्य के लिए जागृत कर सकते है। स्वास्थ्य के प्रति जागृति हमे नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करती है। नशा मुक्त समाज का निर्माण बनाने के लिए व्यापारियों को अपना अहम योगदान देना है इसलिए व्यापारी बंधुओं को इस मैराथन दौड़ में शामिल होना चाहिए ताकि नशा मुक्त समाज का मार्ग प्रशस्त हो सके। स्वास्थ्य के प्रति जागृति एवं नशा उन्मूलन समाज से आत्म निर्भर भारत की कल्पना साकार होगी। गोपी सिंह ठाकुर ने कहा एक भारत श्रेष्ठ भारत को मूर्त रूप देना हम सभी की सामूहिक जवाबदारी है। आगामी 21 सितंबर को होने वाली मैराथन दौड़ में व्यापारिक बंधु बढ़ चढ़कर अपनी सहभागिता निभाए।

spot_img

Must Read

spot_img