रायगढ़ शहर के सोनुमुड़ा निवासी प्रतिष्ठित व्यवसायी,सहेली ड्रेसेस' के संचालक तथा अमलीभौना के पूर्व सरपंच प्रदीप जायसवाल का दुखद निधन हो गया है। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार,मित्रों,शुभ चिंतकों और व्यापारिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।स्व.प्रदीप जायसवाल अपने मधुरभाषी,सहज और सरल व्यक्तित्व के लिए जाने जाते थे। सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में मिलनसार व्यवहार के कारण वे सभी के बीच काफी सम्मानित थे। वे आशीष जायसवाल एवं प्रियंका जायसवाल के पिता तथा शहर के प्रतिष्ठित नागरिक नरेश जायसवाल,विजय जायसवाल और जय जायसवाल के भाई थे।उनकी अंतिम यात्रा शनिवार को प्रातः10 बजे सोनुमुड़ा स्थित उनके निवास स्थान से निकाली जाएगी और उनका अंतिम संस्कार कायाघाट मुक्तिधाम में किया जाएगा।