रायपुर/रायगढ़ छत्तीसगढ़ में होने वाले आगामी नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के मद्देनजर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देशानुसार रायगढ़ जिले की नवगठित नगर पंचायत तमनार के चुनाव संचालन और संगठन में समन्वय स्थापित करने के लिए प्रभारी एवं सह-प्रभारी की नियुक्ति की गई है।प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री (संगठन एवं प्रशासन) मलकीत सिंह गैदू द्वारा 25 नवंबर 2026 को जारी आधिकारिक आदेश (पत्र क्रमांक 538) के अनुसार:श्रीमती शेषराज हरबंश को नगर पंचायत तमनार का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है।वहीं श्री विकास शर्मा को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।संगठन को मजबूत करने और जिताऊ प्रत्याशी के चयन का निर्देश आदेश में दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों से आग्रह किया गया है कि वे अविलंब तमनार नगरीय निकाय क्षेत्र का दौरा करें और पूरी सक्रियता के साथ स्थानीय कांग्रेस संगठन व कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित कर पार्टी को मजबूत करें। इसके साथ ही,उन्हें जीतने योग्य प्रत्याशी का चयन करने,अधिकृत प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने और चुनाव प्रचार-प्रसार सहित संपूर्ण चुनावी प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूर्ण करने की जिम्मेदारी दी गई है।नियुक्त प्रभारियों को चुनावी गतिविधियों की जानकारी समय-समय पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी को देने के भी निर्देश दिए गए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।
Users Today : 27
Total Users : 8745
Views Today : 31
Views Yesterday : 88
Views This Month : 1497
Views This Year : 8849
Total views : 8869