*“ऑपरेशन प्रहार”के तहत कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, लाखा केलो डेम के पास पकड़ा गया 28 टन लोहे के कबाड़ से भरा ट्रक*जब्त कबाड़ की कीमत करीब ₹9 लाख,ट्रक चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई*अवैध कबाड़ परिवहन पर रायगढ़ पुलिस की लगातार निगरानी और कार्रवाई जारी

  रायगढ़ ऑपरेशन प्रहार”के तहत कोतवाली पुलिस ने लाखा केलो डेम के पास कार्रवाई करते हुए 28 टन लोहे के कबाड़ से भरा ट्रक पकड़ा है। पुलिस ने ट्रक सहित करीब 9 लाख रुपये का कबाड़ जब्त कर अनावेदक वाहन चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की हैजानकारी केअनुसार,दिनांक 22 नवंबर 2026 को थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अमित तिवारी को मुखबिर से अवैध कबाड़ लोड ट्रक के परिवहन की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने लाखा केलो डेम के पास नाकेबंदी कर संदिग्ध ट्रक क्रमांक RJ 02 GB 1654 को रोककर जांच की। *वाहन चालक अब्दुल वहाब पिता अब्दुल मुनाब, उम्र 50 वर्ष,निवासी गदियामेश,थाना हकलेरा, जिला झालावाड़ राजस्थान*से ट्रक में लोड सामान के संबंध में पूछताछ करने पर वह गोलमोल जवाब देने लगा। संदेह होने पर पुलिस ने तिरपाल से ढके ट्रक की तलाशी ली, जिसमें लोहे के टुकड़े एवं टीन का सामान भरा हुआ मिला। कबाड़ के संबंध में चालक कोई संतोषप्रद दस्तावेज अथवा जवाब प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद वाहन में लोड कबाड़ का वजन कराया गया,जिसमें कुल 28 टन लोहे का कबाड़ होना पाया गया,जिसकी अनुमानित कीमत 9 लाख रुपये आंकी गई। पुलिस ने ट्रक मय कबाड़ जब्त कर वाहन चालक के विरुद्ध इस्तगासा क्रमांक 08/2026, धारा 35(क)(ड) बीएनएसएस एवं 303(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की है।
  • "

    Our Visitor

    0 0 8 7 1 3
    Users Today : 71
    Total Users : 8713
    Views Today : 83
    Views Yesterday : 40
    Views This Month : 1461
    Views This Year : 8813
    Total views : 8833
    "

    Top Search

    Popular Post

    IMG-20261124-WA0664
    IMG-20261124-WA0582
    IMG-20261124-WA0497(1)
    IMG-20261124-WA0409

    Most Read