रायगढ़ सेंट्रल द्वारा जयसिंह तालाब, निकले महादेव छठ घाट की साफ-सफाई करवाई गई। इस पहल का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और छठ पर्व के आयोजन को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाना था।इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष पुष्पा अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष लक्ष्मी अग्रवाल उपस्थित रहीं। घाट की सफाई में योगदान देने वाले सफाईकर्मियों को उनके कार्य के प्रति सम्मान एवं प्रोत्साहन स्वरूप नगद राशि, कपड़े, साड़ी,मिठाई एवं फल भेंट किए गए।क्लब की इस पहल से सफाईकर्मियों का उत्साहवर्धन हुआ। क्लब ने उनके योगदान की सराहना करते हुए स्वच्छता और सामाजिक सेवा का संदेश दिया।