*धान खरीदी में किसानों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं! पंजीयन और रकबा संशोधन की गड़बड़ियों पर*कांग्रेस का हल्लाबोल, सैकड़ों किसानों के साथ रैली निकाल एसडीएम को सौंपा ज्ञापन*विधायक उमेश पटेल के निर्देश पर मदनपुर कांग्रेस कार्यालय से तहसील कार्यालय तक निकली रैली; पंजीयन एवं रकबा संशोधन की गड़बड़ियां तत्काल दूर करने की उठाई मांग

  खरसिया धान खरीदी का समय नजदीक आते ही किसानों के सामने पंजीयन एवं रकबा संशोधन से जुड़ी समस्याएं सामने आने लगी हैं। इन समस्याओं को लेकर खरसिया विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस ने किसानों के हित में मोर्चा खोल दिया है। विधायक उमेश पटेल के निर्देश पर सैकड़ों किसानों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। मदनपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय से रैली के रूप में तहसील कार्यालय पहुंचकर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) खरसिया को ज्ञापन सौंपा गया।ऑनलाइन रिकॉर्ड की गड़बड़ी से परेशान अन्नदाता ज्ञापन में बताया गया कि क्षेत्र के अनेक किसानों को धान खरीदी पंजीयन में त्रुटियों,वास्तविक कृषि भूमि के रकबे और ऑनलाइन रिकॉर्ड में अंतर,रकबा संशोधन में देरी तथा तकनीकी समस्याओं के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि पूरे साल कड़ी मेहनत,समय और पूंजी लगाकर फसल तैयार करने के बाद यदि पंजीयन और रकबा संशोधन की खामियों के कारण उनकी उपज की बिक्री में बाधा आती है, तो यह उनके लिए बड़ी परेशानी का विषय है।पात्र किसान धान बेचने से वंचित न रहे,कांग्रेस ने रखीं प्रमुख मांगें कांग्रेस द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में धान खरीदी पंजीयन में सभी प्रकार की त्रुटियों का शीघ्र निराकरण करने,वास्तविक कृषि भूमि के अनुसार किसानों का सही रकबा दर्ज करने,लंबित रकबा संशोधन एवं पंजीयन आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण करने तथा ऑनलाइन रिकॉर्ड से जुड़ी तकनीकी समस्याओं को तत्काल दूर करने की मांग की गई।इसके साथ ही स्पष्ट रूप से मांग की गई कि पंजीयन अथवा रकबा संशोधन की त्रुटियों के कारण कोई भी पात्र किसान शासन की धान खरीदी व्यवस्था के लाभ से वंचित न रहे। प्रत्येक किसान को अपनी मेहनत से उपजाई गई धान की फसल बेचने का पूरा अवसर मिलना चाहिए।प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग कांग्रेस नेताओं एवं किसानों ने प्रशासन से आग्रह किया कि किसानों की समस्याओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संबंधित विभागों को तत्काल आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं। धान खरीदी प्रारंभ होने से पहले सभी लंबित आवेदनों और तकनीकी खामियों का निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसानों को खरीदी केंद्रों में किसी प्रकार की परेशानी न उठानी पड़े।सैकड़ों किसान और कांग्रेस कार्यकर्ता हुए शामिल इस दौरान बड़ी संख्या में किसान,खरसिया कांग्रेस के वरिष्ठ नेता,पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर किसानों के अधिकारों एवं हितों की रक्षा के लिए आवाज बुलंद की और प्रशासन से समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।कांग्रेस की ओर से किसानों के हितों को सर्वोपरि बताते हुए कहा गया कि अन्नदाताओं की मेहनत और उनकी उपज का सम्मान सुनिश्चित होना चाहिए। धान खरीदी प्रक्रिया में किसी भी पात्र किसान के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए।
  • "

    Our Visitor

    0 0 8 1 9 2
    Users Today : 9
    Total Users : 8192
    Views Today : 11
    Views Yesterday : 42
    Views This Month : 787
    Views This Year : 8139
    Total views : 8159
    "

    Top Search

    Popular Post

    IMG-20261114-WA0770
    IMG-20261114-WA0773
    IMG-20261113-WA0756
    IMG-20261114-WA0911

    Most Read