कांग्रेस ने मनाया पंडित नेहरु की जयंती,बाल दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों को किया मिष्ठान वितरण *नेहरू जी का जीवन राष्ट्र निर्माण, आधुनिक भारत की नींव और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के प्रति समर्पण का प्रेरणास्रोत – शाखा यादव
रायगढ़ देश के प्रथम प्रधानमंत्री एवं आधुनिक भारत के निर्माण के महान शिल्पकार पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ द्वारा कांग्रेस भवन में श्रद्धापूर्वक उनका स्मरण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने पंडित नेहरू जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। जयंती के साथ ही बाल दिवस के उपलक्ष्य में सरदार वल्लभभाई पटेल (म्यूनिसिपल) स्कूल के विद्यार्थियों के बीच पहुंचकर मिष्ठान वितरित किया गया तथा बच्चों को बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शाखा यादव ने अपने संबोधन में कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू जी का जीवन राष्ट्र निर्माण, आधुनिक भारत की नींव और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के प्रति समर्पण का प्रेरणास्रोत है, वे देश के प्रथम प्रधानमंत्री होने के साथ ही भारत की मजबूत नींव रखने वाले दूरदर्शी राष्ट्र निर्माता थे। उनके नेतृत्व में देश ने वैज्ञानिक सोच, शिक्षा, औद्योगिक विकास, तकनीकी संस्थानों और लोकतांत्रिक मूल्यों को नई दिशा दी। उन्होंने ऐसे भारत का सपना देखा था जहां हर बच्चे को शिक्षा, समान अवसर और आगे बढ़ने का पूरा अधिकार मिले।शाखा यादव ने कहा कि पंडित नेहरू जी का बच्चों के प्रति विशेष स्नेह था। वे बच्चों में देश का भविष्य देखते थे और मानते थे कि आज के बच्चे ही कल के भारत का निर्माण करेंगे। यही कारण है कि उनकी जयंती को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। बच्चों के प्रति उनका अथाह प्रेम और भावनात्मक लगाव था, जिससे उनके अंतर्मन में ऐसे सशक्त, शिक्षित और प्रगतिशील भारत की कल्पना थी, जिसकी बुनियाद नई पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य पर टिकी हो।उन्होंने कहा कि आज बाल दिवस मनाने की सार्थकता तभी है जब हम प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य, सुरक्षित वातावरण और अपनी प्रतिभा विकसित करने के समान अवसर उपलब्ध कराने के लिए संकल्पित हों। बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और उनके सपनों को साकार करने का वातावरण तैयार करना ही पंडित नेहरू जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।पंडित नेहरु जी की जयंती कार्यक्रम के क्रम सरदार वल्लभभाई पटेल (म्युनिसिपल) स्कूल के विद्यार्थियों को मिष्ठान वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कांग्रेसजनों ने पंडित नेहरू जी के विचारों, लोकतांत्रिक आदर्शों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।इस अवसर पर मुख्य रुप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष शाखा यादव,पूर्व अध्यक्ष अनिल शुक्ला, वरिष्ठ कांग्रेसी संतोष राय,हरेराम तिवारी,दयाराम धुर्वे, प्रदीप कुमार चौहान,विकास ठेठवार,नरेश जायसवाल,राजेश कछवाहा,शारदा सिंह गहलोत,सुनील आनंद,मनीष देवांगन,अभिषेक शर्मा, कौशिक भौमिक,शुक्लाम्बर भट्ट,दीपक भट्ट,सहित अन्य कांग्रेस जन उपस्थित रहे।