जशपुर में बच्चों की सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल:क्या मुख्यमंत्री के गृह जिले में ही दम तोड़ रही है कानून-व्यवस्था,मासूम की नृशंस हत्या:अंग तस्करी की आशंका पर कांग्रेस ने पूछे तीखे सवाल

  जशपुर| छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के सन्ना थाना क्षेत्र में 4-5 वर्षीय मासूम बालक जितेन्द्र राम की बर्बर और हृदयविदारक हत्या ने पूरे प्रदेश की सियासत में भूचाल ला दिया है। इस नृशंस घटना के बाद से कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जिला कांग्रेस कमेटी जशपुर ने इस जघन्य हत्याकांड की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता पर बड़ा कलंक बताया है और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिले में प्रशासन की कार्यप्रणाली को आड़े हाथों लिया है।पुलिस के खुलासे से सामने आया है कि आरोपी ने बच्चों के शरीर से अंग निकालकर बेचने के माध्यम से पैसा कमाने की योजना बनाई थी। इस सनसनीखेज खुलासे के बाद कांग्रेस ने शासन और पुलिस प्रशासन के सामने 10 तीखे सवाल खड़े कर दिए हैं:.क्या यह किसी गिरोह का हिस्सा है? क्या बच्चों के अंगों को बेचने का कोई संगठित बाजार या नेटवर्क सक्रिय है? घृणित विचार का स्रोत क्या है? क्या आरोपी अकेला था या उसे किसी ने इसके लिए प्रेरित किया? उसके सोशल मीडिया, कॉल डिटेल और इंटरनेट सर्च हिस्ट्री की फॉरेंसिक जांच हो। अंतरराज्यीय कनेक्शन की आशंका: झारखंड और ओडिशा की सीमा से लगे जशपुर में क्या बच्चों की अंगों की तस्करी का कोई अंतरराज्यीय नेटवर्क काम कर रहा है?पुलिस की शुरुआती सुस्ती क्यों? बालक 5 नवंबर से लापता था, लेकिन परिजनों द्वारा 7 नवंबर को रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पुलिस ने खोजबीन में कितनी तेजी दिखाई? इसकी पूरी कार्यप्रणाली सार्वजनिक हो।.मुख्यमंत्री के गृह जिले में सुरक्षा पर सवाल: क्या मुख्यमंत्री के अपने गृह जिले में भी मासूम बच्चे सुरक्षित नहीं हैं? सिर्फ विकास के दावे क्यों, जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?आदिवासी और कमजोर वर्गों की सुरक्षा: राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहे जाने वाले विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (PVTG) और गरीब परिवारों के बच्चों की सुरक्षा के लिए सरकार के पास क्या ठोस योजना है?जिला कांग्रेस ने मांग की है कि पूरे हत्याकांड की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच के लिए SIT (विशेष जांच दल) का गठन किया जाए।.आरोपी के मोबाइल, डिजिटल संपर्कों,बैंक खातों और आर्थिक लेन-देन की गहन फॉरेंसिक जांच हो।.झारखंड और ओडिशा पुलिस से समन्वय स्थापित कर अंतरराज्यीय एंगल की गहराई से छानबीन की जाए।.पीड़ित परिवार को पर्याप्त आर्थिक सहायता,सुरक्षा और त्वरित न्याय सुनिश्चित किया जाए।.जिले के सभी थानों में गुमशुदा बच्चों की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई के लिए विशेष व्यवस्था बने।सरकार को दो टूक चेतावनीजिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष यू.डी. मिंज ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि इस मामले को केवल एक आरोपी की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं रहने दिया जाएगा। कांग्रेस का कहना है कि जशपुर की जनता को कोरे आश्वासन नहीं,बल्कि पुख्ता सुरक्षा चाहिए;गरीब परिवारों को भाषण नहीं, न्याय चाहिए। पुलिस को इस बात का पर्दाफाश करना होगा कि क्या इस दरिंदगी के पीछे कोई बड़ा षड्यंत्र या गिरोह सक्रिय है।
  • "

    Our Visitor

    0 0 8 0 4 9
    Users Today : 42
    Total Users : 8049
    Views Today : 86
    Views Yesterday : 58
    Views This Month : 604
    Views This Year : 7956
    Total views : 7976
    "

    Top Search

    Popular Post

    IMG-20261112-WA0571(1)
    *राज्यपाल रमेन डेका 13 नवंबर को आएंगे रायगढ़* *शहीदों के परिजनों के सम्मान समारोह में होंगे शामिल* रायगढ़ छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका 13 नवंबर को रायगढ़ पहुंचेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल श्री डेका 13 नवंबर को प्रातः 10 बजे रायपुर स्थित लोकभवन से सड़क मार्ग से प्रस्थान कर शाम 4.30 बजे पतरापाली स्थित जिंदल स्टील गेस्ट हाउस पहुंचेंगे। तत्पश्चात वे शाम 6.30 बजे शासकीय पॉलिटेक्निक ऑडिटोरियम में शहीदों के परिजनों के सम्मान समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद वे जिंदल स्टील गेस्ट हाउस लौटकर रात्रि विश्राम करेंगे। राज्यपाल 14 नवंबर को सुबह 9 बजे रायगढ़ से सर्किट हाऊस जांजगीर के लिए रवाना होंगे एवं वहां से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे
    IMG-20260809-WA0574(1)
    IMG-20261112-WA0389
    IMG_20261112_102507

    Most Read