*15 नवंबर को धरमजयगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस को ऐतिहासिक बनाने प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने की अपील

  रायगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने धर्मजयगढ़ में पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि आगामी 15 नवम्बर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को दिन जन जातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी का आगमन धर्मजयगढ़ में हो रहा है उनके आगमन की तैयारियों का जायजा लेने आज प्रदेश प्रभारी राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति। इरानी का आगमन हुआ उन्होंने ने सभा स्थल का जायजा लेते हुये आवश्यक बैठक ली। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने वर्ष 2021 में एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती 15 नवंबर को पूरे देश में राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाए जाने का एतिहासक निर्णय लिया गया।यह सिर्फ एक तारीख नहीं है। यह हमारे जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास को राष्ट्रीय पहचान देने का दिन है। भाजपा ने हमेशा जनजातीय समाज के नायकों के बलिदान को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया है। बिरसा मुंडा, सिदो-कान्हू, तिलका मांझी, फूलो-झानो, नीलांबर-पीतांबर, जतरा टाना भगत जैसे महानायकों ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। हमारी जिम्मेदारी है कि नई पीढ़ी को अपने इन महापुरुषों से जोड़े। इसी क्रम में मोदी सरकार ने जनजातीय समाज के उत्थान के लिए कई ऐतिहासिक योजनाएं शुरू कीं जिनके पीएम जनमन योजना, धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान, एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय शामिल है।धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा आदिवासी अस्मिता, स्वाभिमान और स्वतंत्रता के महानायक हैं। उन्होंने यह सिखाया कि जल, जंगल, जमीन और संस्कृति के लिए कभी झुकना नहीं है।आगामी 15 नवंबर को हमारे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय नितिन नवीन जी का धरमजयगढ़ आगमन हो रहा है। इसको लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इसी सिलसिले में हमारी राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी आदरणीय स्मृति इरानी जी ने भी धरमजयगढ़ का दौरा किया। उन्होंने सभा स्थल सहित तैयारियों का जायजा लिया और संगठन की आवश्यक बैठक ली। 15 नवंबर को अधिक से अधिक संख्या में धरमजयगढ़ पहुंचने की अपील करते हुई किरण सिंहदेव ने कहा यह दिन भगवान बिरसा मुंडा जी के योगदान को स्मरण करने का दिन है। यह दिन हमारे गौरव को, हमारी अस्मिता को प्रणाम करने का दिन है।

Top Search

Most Read