श्री बुढ़ी माई महादेव मंदिर समिति द्वारा भव्य सार्वजनिक श्रीराम कथा आयोजन की तैयारियाँ शुरू..22 दिसंबर को भव्य कलश यात्रा के साथ होगा शुभारंभ, 31 दिसंबर तक चलेगी श्रीराम कथा 01 जनवरी को भव्य भंडारे के साथ होगा समापन
रायगढ़ श्री बुढ़ी माई महादेव मंदिर समिति,रायगढ़ के तत्वावधान में आगामी 22 दिसंबर से 01 जनवरी तक सार्वजनिक श्रीराम कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन का शुभारंभ 22 दिसंबर को भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। कथा का वाचन सुप्रसिद्ध कथावाचक पूज्य श्री मनोज तिवारी जी, साराडीह के श्रीमुख से किया जाएगा।आयोजन को भव्य,दिव्य एवं सुव्यवस्थित रूप देने के उद्देश्य से तैयारियाँ प्रारंभ कर दी गई हैं। इसी क्रम में आयोजन की संपूर्ण व्यवस्थाओं एवं रूपरेखा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई,जिसमें आयोजन को सफल बनाने तथा अधिक से अधिक श्रद्धालुओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में मुख्य रूप से राजू पांडेय,वीरेंद्र सिंह गौतम,अंशु टूटेजा,योगेश दुबे, समीर सिंह,अभिषेक सिंह, आशुतोष सिंह,कपिल मिश्रा, आनंद पांडेय,निहाल सिंह सहित अन्य सदस्य एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।बैठक में सभी ने आयोजन कोधार्मिकआस्था,सामाजिक एकता और जनसहभागिता का उत्सव बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।इस पावन आयोजन का समापन 01 जनवरी को भव्य भंडारे एवं प्रसाद वितरण के साथ किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की अपेक्षा है।समिति की ओर से समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों एवं श्रद्धालुओं से विनम्र आग्रह है कि इस पावन श्रीराम कथा आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनें, तन-मन-धन एवं सेवा भाव से अपना योगदान दें और पूज्य कथावाचक के श्रीमुख से भगवान श्रीराम की अमृतमयी कथा का पुण्य लाभ प्राप्त करें।