रायगढ़ कारोबार से प्रतिष्ठा हासिल करना एक उपलब्धि है, लेकिन अपने व्यवहार और सहयोग से लोगों के दिलों में जगह बनाना किसी भी व्यक्तित्व की वास्तविक कमाई है।रायगढ़ के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं कांट्रेक्टर सुनील अग्रवाल लेन्ध्रा का व्यक्तित्व इसी सोच की झलक देता है। व्यावसायिक व्यस्तताओं के बीच सामाजिक रिश्तों को सहेजना,मित्रों के साथ आत्मीयता बनाए रखना और जरूरतमंदों को मार्गदर्शन देना उनकी पहचान के महत्वपूर्ण पहलू हैं।उनकी खासियत यह है कि वे केवल परिचय नहीं निभाते,रिश्तों में अपनत्व भी बनाए रखते हैं। उन्हें करीब से जानने वाले लोगों के बीच उनकी पहचान ऐसे व्यक्ति की है,जो केवल अपनी उपलब्धियों तक सीमित नहीं रहते,बल्कि दूसरों की जरूरतों और संभावनाओं को भी महत्व देते हैं। विशेषकर व्यापार के क्षेत्र में आगे बढ़ने की राह तलाश रहे लोगों को मार्गदर्शन देना और अपनी सामर्थ्य के अनुसार सहयोग करना उनके सामाजिक सरोकारों को रेखांकित करता है। पर्दे के पीछे रहकर सहयोग करने की उनकी प्रवृत्ति भी उनके व्यक्तित्व का एक उल्लेखनीय पक्ष है।व्यवसाय के सिलसिले में अक्सर शहर से बाहर रहने के बावजूद रायगढ़ से उनका जुड़ाव कायम है। शहर में उनकी मौजूदगी मित्रों और शुभचिंतकों के लिए मेल – मुलाकात का खास अवसर बन जाती है।अग्रसेन जयंती के अवसर पर मित्रों के बीच उनकी उपस्थिति और शोभायात्रा में सहभागिता ने इस आत्मीयता को एक बार फिर महसूस कराया। युवाओं के बीच उनकी लोकप्रियता में उनके सहज व्यवहार,संवाद की सरलता और अपनत्व की भी भूमिका है।महाराजा अग्रसेन के आदर्शों के प्रति सम्मान और भगवान खाटू श्याम में आस्था उनके जीवन के अहम पक्ष हैं।सामाजिक जीवन में इन मूल्यों का वास्तविक महत्व तब सामने आता है,जब वे सेवा, सहयोग और मानवीय संवेदनशीलता के रूप में दिखाई दें।रिश्तों की पूंजी विश्वास से बनती है और सम्मान व्यवहार से।सुनील लेन्ध्रा के व्यक्तित्व का उल्लेख इसी संदर्भ में महत्वपूर्ण है।उनकी कहानी किसी बड़े दावे या प्रदर्शन की नहीं,बल्कि कारोबार के साथ सामाजिक संबंधों को महत्व देने और अपनी सामर्थ्य के अनुसार दूसरों के काम आने की सोच की है। समाज में ऐसे प्रयास भले ही हमेशा सुर्खियों में न आएं,लेकिन वे लोगों के बीच भरोसे और आत्मीयता की नींव मजबूत करते हैं।यही किसी भी व्यक्ति की प्रतिष्ठा को स्थायी अर्थ देता है।
सुनील लेन्ध्रा:रिश्तों की पूंजी,समाज का भरोसा,कारोबार से पहचान,सहयोग से सम्मान और सादगी से दिलों में जगह
RELATED ARTICLES


Users Today : 71
Total Users : 5323
Views Today : 94
Views Yesterday : 116
Views Last 7 days : 542
Views Last 30 days : 1886
Views This Month : 906
Views This Year : 6978
Total views : 6979