रायगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में रविवार को खास रौनक नजर आई। अवसर था पार्टी के जिलाध्यक्ष ( ग्रामीण) नगेंद्र नेगी के जन्मदिन का। इस अवसर पर कांग्रेस भवन में जिलेभर से पहुंचे कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने केक काटकर और बुके भेंटकर नगेंद्र नेगी को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दींउल्लेखनीय है कि स्थापित युवा कांग्रेसी नेता,कुशल संगठक व रणनीतिकार नगेंद्र नेगी पूर्व मे भीं शहर कांग्रेस और ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। संगठन में दोनों स्तरों पर उनकी भूमिका के चलते जन्मदिन के अवसर पर पार्टी के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े कांग्रेसजन उन्हें शुभकामनाएं देने पहुंचे। इस दौरान उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके स्वस्थ, सुखमय और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।जन्मदिन के इस आयोजन में कांग्रेसजनों ने आपस में मुलाकात कर खुशियां साझा कीं।केक काटने और बधाइयों के बीच कांग्रेस भवन का माहौल बेहद उल्लासमय बना रहा।इस मौके पर विशेष रुप से जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष शाखा यादव,वरिष्ठ कांग्रेस प्रवक्ता हरेराम तिवारी,कांग्रेस नेता ब्लॉक अध्यक्ष ऋतुराज ठाकुर,सिल्लू चौधरी,नगर पंचायत अध्यक्ष घरघोड़ा, विकास शर्मा,रामचंद्र शर्मा,पटनायकजी, गुलापी सिदार,कन्हैया पटेल,आशीष चौबे, राकेश पाण्डेय,संदीप अग्रवाल, आशीष शर्मा,दीपक मंडल, वसीम खान, योगेंद्र यादव,सत्य प्रकाश शर्मा, गुप्ता मैडम आदि बड़ी संख्या मे कांग्रेसी नेता पदाधिकारी कांग्रेस भवन मे मौजूद रहे।
नगेंद्र नेगी के जन्मदिन पर कांग्रेस भवन में दिखी खास रौनक,कटा केक,कांग्रेस ( ग्रामीण ) अध्यक्ष को जिलेभर से पहुंचे कांग्रेसियों ने दी बधाई
RELATED ARTICLES


Users Today : 73
Total Users : 5325
Views Today : 97
Views Yesterday : 116
Views Last 7 days : 545
Views Last 30 days : 1889
Views This Month : 909
Views This Year : 6981
Total views : 6982