HomeRaigarh Newsजेल की सलाखों के पीछे भी हुनर और बदलाव की नई इबारत...

जेल की सलाखों के पीछे भी हुनर और बदलाव की नई इबारत लिख रहे बंदीसेवा संकल्प अभियान के तहत रायगढ़ जेल में स्वच्छता से स्वास्थ्य तक की पहल,274 बंदियों की हुई जांच और उपचार

spot_img

रायगढ़ जेल की चारदीवारी के भीतर बंदियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में जिला जेल रायगढ़ में सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण से लेकर कविता पाठ,भाषण, निबंध, रंगोली,पेंटिंग तथा विधिक साक्षरता तक के कार्यक्रमों के माध्यम से बंदियों की रचनात्मक प्रतिभा, सामाजिक समझ और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।जेल अधीक्षक कार्यालय से जारी जानकारी के अनुसार, अभियान की शुरुआत 17 सितंबर को बैरकों की साफ-सफाई और पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम से हुई। 20 सितंबर को जेल परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सुथरा वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया। 24 सितंबर को कविता पाठ, भाषण और निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया,जिसमें बंदियों की रचनात्मक अभिव्यक्ति और सकारात्मक सोच को प्रोत्साहित किया गया।इसी क्रम में 29 सितंबर को सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ हुआ, जबकि 2 अक्टूबर को विधिक साक्षरता शिविर आयोजित कर बंदियों को उनके कानूनी अधिकारों और विधिक प्रावधानों की जानकारी दी गई। 7 अक्टूबर को महिला बंदियों के लिए रंगोली और पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें उन्हें अपनी कला और रचनात्मकता प्रदर्शित करने का अवसर मिला।274 बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण*अभियान के तहत 9 अक्टूबर को स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इसमें जिला चिकित्सालय रायगढ़ के पांच चिकित्सकों ने 274 बंदियों का उपचार, जांच एवं परीक्षण किया। शिविर का उद्देश्य बंदियों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूक करना और उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराना था।जेल अधीक्षक के अनुसार, इन गतिविधियों के माध्यम से बंदियों में स्वच्छता,पर्यावरणसंरक्षण,आध्यात्मिक चेतना,विधिक जानकारी और स्वास्थ्य के प्रति सजगता विकसित करने का प्रयास किया गया। सेवा संकल्प अभियान को बंदियों के व्यक्तित्व विकास, सकारात्मक दृष्टिकोण और समाज की मुख्यधारा से जुड़ने की भावना को प्रोत्साहित करने वाली पहल बताया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Our Visitor

0 0 5 1 6 1
Users Today : 50
Total Users : 5161
Views Today : 62
Views Yesterday : 26
Views Last 7 days : 461
Views Last 30 days : 1772
Views This Month : 691
Views This Year : 6763
Total views : 6764

Most Popular

Recent Comments