भाजपा व्यवसायी प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुराग मित्तल ने मां बम्लेश्वरी मन्दिर मे दर्शनार्थीयों के लिए छत्तीसगढ़ शासन,जिला प्रशासन,पुलिस प्रशासन,मन्दिर समिति की तरफ से की गई बेहतर व्यवस्था की सराहना की 

  रायगढ़ भाजपा व्यवसायी प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुराग मित्तल ने राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ मे स्थित माँ बम्लेश्वरी देवी मन्दिर मे नवरात्रि के इस पावन पर्व पर दूर दूर से आने वाले दर्शनार्थीयों के लिए छत्तीसगढ़ शासन,जिला प्रशासन,पुलिस प्रशासन, मन्दिर समिति की तरफ से की गई बेहतर व्यवस्था की सराहना की! छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में स्थित डोंगरगढ़ की सुरम्य पहाड़ियों की गोद में विराजी माँ बम्लेश्वरी देवी इस क्षेत्र की ही नहीं,बल्कि देश-विदेश के लाखों-करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का मुख्य केंद्र हैं !पहाड़ी पर स्थित यह पवित्र मंदिर माँ शक्ति के पावन रूपों में विशेष स्थान रखता है। भाजपा व्यवसायी प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुराग मित्तल बेटी लोवन्या और अपने मित्र आशीष अग्रवाल और उनके परिवार के साथ माँ बम्लेश्वरी मन्दिर पहुंचकर माँ की पूजा अर्चना की! दर्शनार्थीयों को किसी प्रकार की तकलीफ न हो इसका पूरा ख्याल छत्तीसगढ़ शासन,जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, मन्दिर समिति की तरफ से रखा जा रहा है! रोपवे पर भी दर्शनार्थीयों को किसी प्रकार की तकलीफों का सामना न करना पड़े इसका पूरा प्रबंध किया गया है! अनुराग ने कहा मेरा स्वयं का अनुभव बहुत अच्छा रहा,मां बम्लेश्वरी देवी की पूजा अर्चना करते समय हमे किसी प्रकार की तकलीफो का सामना करना नही पड़ा! छत्तीसगढ़ शासन, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, मन्दिर समिति की तरफ से की गई बेहतर व्यवस्था के लिए भाजपा व्यवसायी प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुराग मित्तल ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से तहेदिल से धन्यवाद दिया साथ ही राजनांदगांव जिले की आई.पी.एस अंकिता शर्मा जी के मार्गदर्शन मे इस नवरात्रि के पावन पर्व पर मां बम्लेश्वरी देवी कैंपस मे दिन रात पुलिस प्रशासन द्वारा दी जा रही बेहतर सेवा के लिए अनुराग मित्तल ने तहेदिल से धन्यवाद दिया!

Top Search

Popular Post

IMG-20261017-WA0235
IMG-20261017-WA0725(1)
IMG-20261017-WA0692
IMG-20261017-WA0502(1)

Most Read