अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा महिला प्रकोष्ठ जिला इकाई रायगढ़ द्वारा राधा कृष्ण मंदिर में भव्य गरबा का आयोजन

  रायगढ़ अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा महिला प्रकोष्ठ जिला इकाई रायगढ़ द्वारा राधा कृष्ण मंदिर में भव्य गरबा महोत्सव कार्यकम आयोजित किया गया। कार्यकम में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सुश्री सुनीता यादव जी के मुख्य आतिथ्य एवं सुश्री ममता यादव प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा छत्तीसगढ़ , इंजीनियर एस डी यादव राष्ट्रीय सचिव अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा की गरिमामय उपस्थिति, प्रदेश सचिव छोटेलाल यादव, श्री जयकिशन यादव जिला अध्यक्ष रायगढ़, पप्पू यादव युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष रायगढ़, श्री लिंगराज यादव जिला अध्यक्ष महकुल समाज रायगढ़, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सुश्री पंकज लता यादव, हिना यादव, भावना यादव, महिला प्रकोष्ठ की पूरी टीम के शानदार भक्तिमय, पारंपरिक ड्रेस के साथ गरबा नृत्य ने सभी का मनमोह लिया। रायगढ़ शहर में प्रथम बार अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा की महिला प्रकोष्ठ टीम द्वारा सार्वजनिक गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया जो पूर्ण रूप से सफल रहा। सुश्री पंकज लता जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ रायगढ़ की मेहनत, लगन संगठन के प्रति वफादारी को बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं तथा कार्यकम में शामिल महासभा रायगढ़ के समस्त पदाधिकारी,सदस्यगण, महकुल समाज रायगढ़ के जिला अध्यक्ष श्री लिंगराज यादव जी,सम्पूर्ण मातृ शक्ति का आभार व्यक्त करता हूं। इंजीनियर एस डी यादव राष्ट्रीय सचिव अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा

Top Search