रायगढ़ 41वें चक्रधर समारोह की भव्यता मंच पर नजर आई,लेकिन इसके पीछे कई ऐसी व्यवस्थाएं भी रहीं, जिन्होंने आयोजन को सहज और यादगार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।अतिथियों के सत्कार और भोजन व्यवस्था की जिम्मेदारी इस बार जिला खाद्य अधिकारी चितरंजन सिंह और प्रबंधक जिला नागरिक आपूर्ति निगम आदि नारायण की टीम ने संभाली। दोनों अधिकारियों ने आपसी समन्वय के साथ पूरे दस दिनों तक व्यवस्था की बारीकी से निगरानी की।खास बात यह रही कि जहां खाद्य विभाग के लज़ीज़ मीनू का लुत्फ़ उठा रहे व्हीआईपीज को शास्त्रीय संगीत के मंच पर कभी कभार वीक प्रदर्शन भी नज़र अंदाज करना पड़ा, जबकि लाईब टेलीकास्ट के कतिपय दर्शकों द्वारा यदा कदा समारोह मे फूहड़ता परोसने के आरोप की सोशल मीडिया मे गंध भी फैलाई।वहीं भोजन व्यवस्था को केवल औपचारिक जिम्मेदारी तक सीमित नहीं रखा गया।भोजन की तैयारी से लेकर मेन्यू,गुणवत्ता, स्वाद और अतिथियों को भोजन परोसने तक की पूरी व्यवस्था पर नागरिक आपूर्ति निगम प्रबंधक एवं टीम ने स्वयं नजर रखीअलग-अलग दिनों में भोजन के विविध मेन्यू और स्वाद का विशेष ध्यान रखा गया।समारोह स्थल पर भोजन करने वाले आमंत्रित अतिथियों ने न केवल व्यंजनों के स्वाद की प्रशंसा की,बल्कि भोजन व्यवस्था की सुव्यवस्थित शैली को भी सराहा।जिले मे आयोजित बड़े से बड़े शासकीय आयोजनों मे अतिथि सत्कार परम्परा को निभाने लंबे समय से फ़ूड ऑफिसर सी. सिंह को ख़ास तजुर्बा भी है।जिला प्रशासन ने आयोजन को सफल बनाने में अपनी पूरी ऊर्जा लगाई,वहीं खाद्य अधिकारी चितरंजन सिंह और नॉन प्रबंधक आदिनारायण की जोड़ी ने ‘सत्कार धर्म’ को अपनी जिम्मेदारी मानकर निभाया। समारोह के दौरान उनकी सक्रियता और समन्वय ने अतिथि सत्कार की परंपरा में एक अलग छाप छोड़ी।विदित हो कि नॉन प्रबंधक आदि नारायण एक जिम्मेदार शासकीय अधिकारी होने के साथ साथ संगीत के जाने माने उम्दा गायक कलाकार भी हैं।
सत्कार में भी बदली परंपरा, चितरंजन-आदिनारायण ने संभाली कमान,दस दिनों तक अतिथियों के स्वागत से लेकर भोजन की गुणवत्ता तक खुद रखी नजर,स्वाद और व्यवस्था दोनों की मिली सराहना
RELATED ARTICLES


Users Today : 60
Total Users : 4573
Views Today : 83
Views Yesterday : 55
Views Last 7 days : 435
Views Last 30 days : 1761
Views This Month : 1655
Views This Year : 6006
Total views : 6007