HomeRaigarh Newsसेवा संकल्प अभियान के तहत जिला अस्पताल में लगा मेगा हेल्थ कैंप668...

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला अस्पताल में लगा मेगा हेल्थ कैंप668 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण,निःशुल्क जांच के साथ दवाइयों का किया गया वितरणअंगदान,देहदान और रक्तदान के लिए लोगों को किया प्रेरित,36 लोगों ने कराया पंजीयन

spot_img

रायगढ़ सेवा को जनभागीदारी से जोड़ने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’के तहत जिला चिकित्सालय रायगढ़ में मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच एवं उपचार का लाभ लिया। इस दौरान लोगों को अंगदान,देहदान और रक्तदान के लिए प्रेरित करते हुए मौके पर ही पंजीयन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।महापौर श्री जीवर्धन चौहान ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वास्थ्य के साथ-साथ देहदान, नेत्रदान और रक्तदान जैसे जनहितकारी कार्यों को बढ़ावा दिया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य सेवा भावना को केवल आयोजन तक सीमित न रखते हुए इसे लोगों के जीवन का हिस्सा बनाना है। मौके पर सभापति श्री डिग्रीलाल साहू उपस्थित रहे।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत ने बताया कि मेगा हेल्थ कैंप में कुल 668 लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। शिविर में मरीजों की जांच एवं उपचार के साथ उन्हें निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। साथ ही अंगदान,देहदान एवं रक्तदान के महत्व की जानकारी देते हुए लोगों को इसके लिए आगे आने के लिए प्रेरित किया गया।उन्होंने बताया कि इच्छुक लोगों से शिविर स्थल पर ही पंजीयन फॉर्म भरवाए गए,जबकि निर्णय लेने के लिए समय चाहने वाले लोगों को फॉर्म उपलब्ध कराए गए। अभियान के तहत अब तक 36 लोगों ने अंगदान,देहदान एवं रक्तदान के लिए पंजीयन कर फॉर्म भरा है। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ.दिनेश पटेल,डीपीएम सुश्री रंजना पैंकरा,बीएमई इंजीनियर नीतीराज सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Our Visitor

0 0 4 3 5 7
Users Today : 26
Total Users : 4357
Views Today : 44
Views Yesterday : 49
Views Last 7 days : 373
Views Last 30 days : 1880
Views This Month : 1344
Views This Year : 5695
Total views : 5696

Most Popular

Recent Comments