रायगढ़’तेजस्विनी’1500 से अधिक युवतियों व महिलाओं की रहेगी गरिमामयी उपस्थिति पंच परिवर्तन एवं नारी सशक्तिकरण पर केंद्रित होगा ऐतिहासिक कार्यक्रमनटवर स्कूल मैदान से निकलेगी भव्य शोभायात्रा, नगर निगम ऑडिटोरियम में सभा के साथ होगा समापन
रायगढ़ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप), नगर इकाई रायगढ़ द्वारा आगामी 29 सितंबर 2026 को नगर की युवतियों एवं महिलाओं के सर्वांगीण विकास, वैचारिक प्रबोधन एवं सामाजिक सहभागिता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक विशाल ‘युक्ति सम्मेलन’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को ‘तेजस्विनी’ नाम दिया गया है, जिसमें नगर एवं आसपास के क्षेत्रों से 1500 से अधिक युवतियों व महिलाओं की उत्साहजनक उपस्थिति रहेगी।छात्र संगठन अभाविप सदैव राष्ट्र निर्माण, चरित्र निर्माण एवं समाज परिवर्तन के कार्यों में अग्रसर रहा है। इसी श्रृंखला में ‘तेजस्विनी’ सम्मेलन का मुख्य ध्येय समाज में नारी शक्ति की भूमिका को और अधिक प्रभावी व सशक्त बनाना हसम्मेलन के प्रमुख आकर्षण एवं विचार-बिंदु:*पंच परिवर्तन का संदेश:कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज परिवर्तन के पांच मूलभूत स्तंभों—सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन, स्वदेशी आचरण एवं नागरिक कर्तव्य (पंच परिवर्तन)—के प्रति जागरूकता फैलाना और युवतियों को राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ना हैयुक्ति व महिला सशक्तिकरण:*सम्मेलन के माध्यम से युवतियों में नेतृत्व क्षमता,आत्मनिर्भरता, सुरक्षा बोध एवं सामाजिक दायित्वों के प्रति चेतना जागृत करने हेतु प्रबुद्ध वक्ताओं का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।भव्य शोभायात्रा एवं कार्यक्रमकीरूपरेखा:सम्मेलन के शुभारंभ अवसर पर नटवर स्कूल मैदान में सभी प्रतिभागी युवतियों का एकत्रीकरण (एकत्रीकरण) होगा। इसके पश्चात नटवर स्कूल परिसर से एक अनुशासित एवं भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा नगर के प्रमुख चौराहों एवं मुख्य मार्गों से होती हुई नगर निगम ऑडिटोरियम पहुंचेगी,जहां यह एक विशाल जनसभा एवं वैचारिक सत्र में परिवर्तित होगी।नगर के मुख्य मार्गों पर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर की समस्त छात्र-छात्राओं, प्रबुद्ध महिलाओं एवं आम नागरिकों से इस प्रेरणादायी एवं ऐतिहासिक कार्यक्रम ‘तेजस्विनी’ में बढ़-चढ़कर भाग लेने का विनम्र आह्वान करती है।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) का 29 सितंबर को नगर निगम ऑडिटोरियम में राखी बोहिदार जिला छात्रा प्रमुख के नेतृत्व में आयोजित होगा भव्य युवती सम्मेलन
RELATED ARTICLES


Users Today : 26
Total Users : 4318
Views Today : 35
Views Yesterday : 31
Views Last 7 days : 354
Views Last 30 days : 1864
Views This Month : 1286
Views This Year : 5637
Total views : 5638