रायगढ़ सेवा संकल्प अभियान के तहत संत पूज्य श्री प्रियदर्शी राम जी ऑडिटोरियम पंजरी प्लांट रायगढ़ परिसर में ‘लोकल फॉर वोकल’ थीम पर स्थानीय उत्पादों और उद्यमियों की प्रदर्शनी लगाई गई। उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने स्टॉलों का अवलोकन कर स्थानीय शिल्प, जैविक खेती और महिला स्व-सहायता समूहों के उत्पादों की जानकारी ली।इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश में ‘लोकल फॉर वोकल’ का संदेश दिया है। इसका उद्देश्य स्थानीय उत्पादों, कारीगरों, किसानों और छोटे उद्यमियों को प्रोत्साहित करना तथा उनके उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर तैयार होने वाले उत्पादों को अपनाने से हमारे कारीगरों और उद्यमियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। सेवा संकल्प अभियान के तहत लगाई गई यह प्रदर्शनी स्थानीय प्रतिभा और उत्पादों को सामने लाने का अच्छा माध्यम है। उपमुख्यमंत्री ने कुम्हार के स्टॉल पर मिट्टी से बनाए जा रहे घड़े, दीये और बर्तनों को देखा। उन्होंने कुम्हार के चाक पर खुद हाथ आजमाया और मिट्टी से सामग्री बनाने की प्रक्रिया भी समझी।एकताल गांव के शिल्पकार धनीराम झारा ने ढोकरा कला की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस पारंपरिक शिल्प के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है। मिट्टी का मोल्ड तैयार कर मोम से डिजाइन बनाया जाता है। इसके बाद मिट्टी की कई परतों से कवर कर धातु की कास्टिंग से कलाकृतियां तैयार की जाती हैं। इसी कला से वे आजीविका चला रहे हैं। लैलूंगा के किसान जती राम भगत ने जैविक जवाफूल चावल और अन्य जैविक उत्पादों का स्टॉल लगाया। उन्होंने बताया कि वे करीब 12 वर्षों से जैविक एवं प्राकृतिक खेती कर रहे हैं। एक एकड़ में करीब 15 क्विंटल धान का उत्पादन होता है, जिससे लगभग 7 क्विंटल चावल प्राप्त होता है। करीब 150 रुपए किलो के बाजार भाव पर इससे एक लाख रुपए से अधिक की आमदनी होती है।महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल में स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार मुठिया,रोटी, मालपुआ, गुलभजिया और ढोकला प्रदर्शित किए गए। कोसमपाली के श्री साई स्व-सहायता समूह ने चूड़ियों सहित अन्य उत्पादों का प्रदर्शन किया। समूह की अध्यक्ष शकुंतला चौहान ने बताया कि 15 सदस्यीय समूह से हर महीने करीब 30 हजार रुपए की आमदनी हो रही है। कृषि विभाग के स्टॉल में जैविक जवाफूल, रागी, कोदो-कुटकी, मूंगफली और उड़द सहित जैविक उत्पादों की जानकारी दी गई। किसानों को बीजामृत, जीवामृत, ब्रह्मास्त्र, अग्निअस्त्र और नीमास्त्र जैसे प्राकृतिक कृषि उत्पाद तैयार करने की विधि भी बताई गई। वहीं उद्यानिकी विभाग ने हल्दी, अदरक, ड्रैगन फ्रूट, अमरूद, गेंदा सहित विभिन्न पौधों का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह, महापौर श्री जीवर्धन चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रवींद्र गबेल, सभापति श्री डिग्री लाल साहू, श्री अरूणधर दीवान, श्री गुरुपाल भल्ला,श्री सुभाष पाण्डेय,श्री श्रीकांत सोमावार,श्री विकास केडिया,श्री अनुपम पाल,श्री जतीन साव,श्री अरूण कातोरे, श्री पवन अग्रवाल, कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन सिंह, डीएफओ रायगढ़ श्री अरविंद पीएम, आयुक्त नगर निगम श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय,जिला पंचायत सीईओ श्री अभिजीत बबन पठारे, डिप्टी कलेक्टर सुश्री शिल्पा भगत सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
सेवा संकल्प अभियान:लोकल फॉर वोकल में दिखा रायगढ़ का हुनर,मिट्टी से जैविक उत्पादों तक सजी प्रदर्शनीउपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने किया अवलोकन, कुम्हार के चाक पर आजमाया हाथ
RELATED ARTICLES


Users Today : 66
Total Users : 4259
Views Today : 99
Views Yesterday : 61
Views Last 7 days : 333
Views Last 30 days : 1865
Views This Month : 1204
Views This Year : 5555
Total views : 5556