HomeRaigarh Newsरायगढ़ में हाई-टेक आधार सेवा केंद्र शुरूमंत्री श्री ओ.पी.चौधरी एवं महापौर श्री...

रायगढ़ में हाई-टेक आधार सेवा केंद्र शुरूमंत्री श्री ओ.पी.चौधरी एवं महापौर श्री जीवर्धन चौहान ने किया शुभारंभ

spot_img

रायगढ़ शहरवासियों को आधार से जुड़ी सेवाएं सहज एवं सुविधाजनक रूप से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ढिमरापुर रोड स्थित बिजनेस हब कॉम्प्लेक्स के ग्राउंड फ्लोर में, बजाज शोरूम एवं एक्सिस बैंक के पास नए हाई-टेक आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ किया गया। कैबिनेट मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी एवं महापौर श्री जीवर्धन चौहान ने दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर केंद्र का शुभारंभ किया।इस अवसर पर यूआईडीएआई हैदराबाद के डायरेक्टर श्री रामकृष्ण तम्मीसेट्टी एवं बीएलएस इंटरनेशनल के अधिकारी उपस्थित रहे। उद्घाटन के पश्चात अतिथियों ने केंद्र का निरीक्षण किया तथा यहां उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं की जानकारी ली।माननीय मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने कहा कि नए हाई-टेक आधार सेवा केंद्र के शुरू होने से रायगढ़ जिले के नागरिकों को आधार संबंधी कार्यों के लिए दूर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इससे विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ लेने में भी नागरिकों को सुविधा मिलेगी।केंद्र में नए आधार का नामांकन,बच्चों एवं वयस्कों का आधार नामांकन,बायोमेट्रिक अपडेट,फोटो एवं फिंगरप्रिंट अपडेट,आइरिस स्कैन,नाम,पता,
मोबाइल नंबर,जन्मतिथि सहित अन्य जनसांख्यिकीय जानकारी में संशोधन तथा आधार दस्तावेजों के सत्यापन एवं अपलोड जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।यह हाई-टेक आधार सेवा केंद्र रविवार को भी खुला रहेगा,जिससे सरकारी कर्मचारियों सहित अन्य नागरिकों को आधार संबंधी कार्य कराने में विशेष सुविधा मिलेगी।शुभारंभ अवसर पर आधार सेवा केंद्र के अधिकारी एवं कर्मचारी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Our Visitor

0 0 4 2 7 1
Users Today : 1
Total Users : 4271
Views Today : 1
Views Yesterday : 115
Views Last 7 days : 326
Views Last 30 days : 1851
Views This Month : 1221
Views This Year : 5572
Total views : 5573

Most Popular

Recent Comments