HomeRaigarh Newsमहिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों को लेकर महिला आयोग अध्यक्ष डॉ.साहू ने...

महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों को लेकर महिला आयोग अध्यक्ष डॉ.साहू ने ली समीक्षा बैठकमहिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा से जुड़े कानूनों के व्यापक प्रचार-प्रसार के दिए निर्देश

spot_img

रायगढ़ छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ.ममता साहू ने रायगढ़ प्रवास के दौरान आज महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर एवं जिला महिला सशक्तिकरण केन्द्र के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने केन्द्रों में महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित प्राप्त प्रकरणों, उनमें की गई कार्रवाई तथा पीड़ित महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही सहायता की जानकारी लीसमीक्षा बैठक में डॉ.ममता साहू ने सखी वन स्टॉप सेंटर में दर्ज प्रकरणों की स्थिति की विस्तार से जानकारी लेते हुए प्रकरणों के त्वरित एवं संवेदनशील निराकरण पर जोर दिया। उन्होंने महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, अधिकारों तथा संरक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण कानूनों की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए, ताकि जरूरतमंद महिलाएं अपने अधिकारों और उपलब्ध सहायता तंत्र के प्रति जागरूक हो सकें। उन्होंने जिला महिला सशक्तिकरण केन्द्र के माध्यम से महिलाओं को शासन की योजनाओं,अधिकारों एवं सुरक्षा से संबंधित सुविधाओं की जानकारी प्रभावी ढंग से उपलब्ध कराने तथा विभागीय गतिविधियों में समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में महिला एवं बाल विकास की सभापति श्रीमती सुषमा खलखो,जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अरूण कुमार पाण्डेय,महिला संरक्षण अधिकारी श्रीमती चैताली राय सहित सखी वन स्टॉप सेंटर एवं जिला महिला सशक्तिकरण केन्द्र के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Our Visitor

0 0 4 0 9 4
Users Today : 24
Total Users : 4094
Views Today : 24
Views Yesterday : 39
Views Last 7 days : 355
Views Last 30 days : 2012
Views This Month : 995
Views This Year : 5346
Total views : 5347

Most Popular

Recent Comments