रायगढ़ जिले में जल जीवन मिशन के कार्यों को गति देने और हर घर तक नल से जल पहुंचाने के लक्ष्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए कलेक्टर एवं जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के अध्यक्ष श्री मयंक चतुर्वेदी ने विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने जल जीवन मिशन के कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने समूह नल-जल योजनाओं के लंबित कार्यों की भी समीक्षा की और निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्वक पूरा करने पर विशेष जोर दिया।कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने लंबे समय से काम बंद रखकर योजनाओं की प्रगति प्रभावित करने वाले ठेकेदारों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने मेसर्स प्रीति कंस्ट्रक्शन,बिलासपुर एवं मेसर्स जीतेश्वर साहू, बरमकेला के विरुद्ध संबंधित एसडीएम के माध्यम से नोटिस जारी करने को कहा। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन में अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा और कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग के साथ जिम्मेदारी भी तय की जाए।रायगढ़ को हर घर जल जिला बनाने की कार्ययोजना पर चर्चाबैठक में रायगढ़ जिले को हर घर जल जिला बनाने के लिए तैयार की जा रही कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने जल जीवन मिशन 2.0 के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की अद्यतन प्रगति और मैदानी स्तर पर उनकी वास्तविक स्थिति की जानकारी प्रस्तुत की। कलेक्टर ने योजनाओं की प्रगति की नियमित समीक्षा करते हुए शेष कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए।अक्टूबर तक 378 योजनाएं पूर्ण करने का लक्ष्यसमीक्षा बैठक में सीआईआरपी के अनुसार अक्टूबर 2026 तक जिले में 378 योजनाओं को पूर्ण करने के लक्ष्य पर भी चर्चा हुई। कलेक्टर ने लक्ष्य के अनुरूप कार्ययोजना बनाकर योजनाओं की निरंतर मॉनिटरिंग करने तथा निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। बैठक में एसएनए स्पर्श के माध्यम से भुगतान प्रक्रिया,जल जीवन मिशन के अंतर्गत खंड कार्यालयों में उपलब्ध देयकों तथा उनके भुगतान की कार्यवाही की भी समीक्षा की गई।इसके अलावा सेवा संकल्प अभियान एवं जल अर्पण दिवस के आयोजन और एसवीएस योजनाओं के भुगतान के लिए निर्धारित पेमेंट प्रोटोकॉल पर भी अधिकारियों के साथ चर्चा हुई।समन्वय और सतत मॉनिटरिंग पर जोर*कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने शासन द्वारा निर्धारित मानकों और समय-सीमा का कड़ाई से पालन करने पर जोर देते हुए कहा कि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नियमित समीक्षा, सतत मॉनिटरिंग और आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिजीत बबन पठारे, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की कार्यपालन अभियंता श्रीमती प्रतिभा नवरतन,सहायक अभियंता,उप अभियंता सहित जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
लंबे समय से काम बंद रखने वाले ठेकेदारों को जारी होगी नोटिसकलेक्टर ने जल जीवन मिशन के कार्यों को समय-सीमा में पूरा करने के दिए निर्देश
RELATED ARTICLES


Users Today : 12
Total Users : 3862
Views Today : 12
Views Yesterday : 74
Views Last 7 days : 549
Views Last 30 days : 2097
Views This Month : 726
Views This Year : 5077
Total views : 5078