मंजुल दीक्षित सर्व समाज में अपनी अलग पहचान रखने वाले को जन्मदिन पर मिली आत्मीय शुभकामनाएं

रायगढ़ शहर और जिले में जमीनी स्तर परगरीब,जरूरतमंद,कमजोर एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के सुख-दुख में साथ खड़े होने वाले व्यक्तित्वों की बात की जाए तो ऐसे लोगों की संख्या बहुत कम है। इन्हीं चुनिंदा व्यक्तित्वों में एक नाम मंजुल दीक्षित का भी आता है। उनके जन्मदिन के अवसर पर प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश सचिव एवं नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम कुमार गुप्ता ने उन्हें भावपूर्ण एवं आत्मीय शुभकामनाएं प्रेषित कीं।श्याम कुमार गुप्ता ने कहा कि किसी भी व्यक्ति के बारे में समाज में अलग-अलग विचार और चर्चाएं हो सकती हैं, लेकिन किसी व्यक्तित्व का वास्तविक मूल्यांकन इस बात से होना चाहिए कि वह जरूरत के समय समाज और लोगों के कितने काम आता है। उन्होंने कहा कि मंजुल दीक्षित हमेशा सहयोग की भावना के साथ कार्य करने का प्रयास करते हैं। वे इस बात की ज्यादा परवाह नहीं करते कि उनके बारे में कौन क्या सोचता या कहता है। उनका प्रयास रहता है कि अपनी परिस्थिति और सामर्थ्य के अनुसार जरूरतमंद व्यक्ति के लिए कुछ किया जा सके।उन्होंने कहा कि मंजुल दीक्षित वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य हैं,लेकिन उनकी सामाजिक पहचान किसी एक राजनीतिक दल या संगठन तक सीमित नहीं है। समाज के विभिन्न वर्गों, संगठनों और अलग-अलग विचारधाराओं से जुड़े लोगों के बीच भी उनके प्रति आत्मीयता और सम्मान देखने को मिलता है। श्याम कुमार गुप्ता ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को सर्व समाज और विभिन्न संगठनों एवं विचारों से जुड़े लोग अपना मानते हैं, तो निश्चित रूप से उसके व्यक्तित्व में मानवीय संवेदनाओं और सहयोग की भावना का कोई न कोई मजबूत आधार होता है।श्याम कुमार गुप्ता ने कहा कि मंजुल दीक्षित ने स्वयं के संघर्षों और परिस्थितियों के बावजूद अपने चाहने वाले लोगों के लिए हमेशा खड़े रहने का प्रयास किया है। गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों की समस्याओं को सुनना तथा किसी न किसी माध्यम से उनके समाधान और निराकरण का प्रयास करना उनके व्यक्तित्व का महत्वपूर्ण पक्ष है।उन्होंने कहा कि मंजुल दीक्षित का जन्मदिन केवल एक व्यक्ति को बधाई देने का अवसर नहीं,बल्कि उस मानवीय सोच और सेवा भावना का सम्मान करने का अवसर है,जिसमें व्यक्ति अपने सामर्थ्य के अनुसार दूसरों के दुख-दर्द में सहभागी बनने का प्रयास करता है।प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश सचिव एवं नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम कुमार गुप्ता ने अपने भाई एवं मित्र मंजुल दीक्षित को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य,दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।उन्होंने कहा कि यह शुभकामना केवल उनकी व्यक्तिगत ओर से नहीं,बल्कि प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश
परिवार,मार्शल आर्ट से जुड़े साथियों तथा समाज के उन तमाम लोगों की ओर से है, जो किसी न किसी रूप में मंजुल दीक्षित के सहयोग और मानवीय संवेदनाओं से जुड़े हैं।उन्होंने अंत में कहा—“ईश्वर उन्हें हमेशा स्वस्थ और प्रसन्न रखे तथा समाज के कमजोर,जरूरतमंद और वंचित लोगों के लिए सहयोग करने की उनकी भावना निरंतर मजबूत होती रहे। मंजुल भाई को जन्मदिन की दिल से हार्दिक शुभकामनाएं।”

Top Search