खरसिया के वरिष्ठ और जाने-माने पत्रकार कैलाश गर्ग का कल शाम करीब 7 बजे हैदरबाद में निधन हो गया। दुर्घटना ग्रस्त होने से हैदराबाद में इलाज चल रहा था उपचार के दौरान ही उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही खरसिया सहित पूरे पत्रकारिता जगत और उनके शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई।उनका अंतिम संस्कार कल मंगलवार को वाराणसी (बनारस) में किया जावेगा।करीब पांच दशकों तक पत्रकारिता को दिया जीवन : कैलाश गर्ग लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए थे। करीब पांच दशक यानी लगभग 50 वर्षों तक सक्रिय पत्रकारिता करते हुए उन्होंने क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। अपने लंबे पत्रकारिता जीवन में उन्होंने जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया और निष्पक्षता एवं ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। उनके अनुभव और पत्रकारिता के प्रति समर्पण ने उन्हें क्षेत्रीय पत्रकारिता के एक सम्मानित नाम के रूप में स्थापित किया।जनहित के मुद्दों को देते थे प्रमुखता:वरिष्ठ पत्रकार कैलाश गर्ग को क्षेत्र में ऐसे पत्रकार के रूप में याद किया जाता है, जिन्होंने पत्रकारिता को केवल समाचारों के संकलन और प्रकाशन तक सीमित नहीं रखा। उन्होंने आम लोगों की समस्याओं, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े विषयों को लगातार प्रमुखता से सामने लाने का काम किया। उनकी कार्यशैली में निष्पक्षता,ईमानदारी और सामाजिक जिम्मेदारी को विशेष महत्व दिया जाता था। यही कारण रहा कि वे पत्रकार साथियों के साथ-साथ समाज के विभिन्न वर्गों में भी सम्मानित रहे।कई पीढ़ियों की पत्रकारिता के रहे साक्षी : करीब 50 वर्षों के लंबे पत्रकारिता जीवन में कैलाश गर्ग ने पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और कई पीढ़ियों को देखा। पारंपरिक पत्रकारिता के दौर से लेकर बदलते तकनीकी और आधुनिक मीडिया परिवेश तक उनका अनुभव बेहद व्यापक रहा। क्षेत्रीय पत्रकारिता में उनका योगदान और मार्गदर्शन लंबे समय तक याद किया जाएगा। उनके निधन को पत्रकारिता जगत में एक अनुभवी, सजग और जनसरोकारों से जुड़े साथी की बड़ी क्षति के रूप में देखा जा रहा है। आसपास के क्षेत्रों में शोक व्याप्त हो गया
पत्रकारों,सामाजिक संगठनों, परिचितों और शुभचिंतकों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति : कैलाश गर्ग के निधन से क्षेत्रीय पत्रकारिता ने एक ऐसे अनुभवी पत्रकार को खो दिया है,जिसने लगभग आधी सदी तक पूरी निष्ठा के साथ पत्रकारिता की जिम्मेदारी निभाई। उनके लंबे सफर में जनसरोकार, निष्पक्षता और ईमानदार पत्रकारिता उनकी पहचान बने रहे। पत्रकार साथियों और उनके परिचितों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की कामना की है। वरिष्ठ पत्रकार कैलाश गर्ग का निधन से पूरे रायगढ़ जिले के पत्रकारिता जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है।