HomeRaigarh Newsहाथ धुलाई की व्यवहारिक सीख के साथ विद्यार्थियों को दिलाया स्वच्छता का...

हाथ धुलाई की व्यवहारिक सीख के साथ विद्यार्थियों को दिलाया स्वच्छता का संकल्पतारापुर हायर सेकण्डरी में छात्रों को दिलाया शपथ

spot_img

रायगढ़ स्कूलों में स्वच्छता के प्रति जागरुकता लाने एवं स्वच्छता से स्वास्थ्य सुरक्षा के संदेश को विद्यार्थियों में आत्मसात करने के लिए प्रेरणा देने के उद्देश्य से विभागीय उच्चाधिकारियों के निर्देश पर विद्यालय में स्वच्छता शपथ के साथ – साथ हाथ धुलाई का व्यवहारिक निर्देश दिया जा रहा है।

इसी निर्देश के परिपालन में हायर सेकण्डरी स्कूल तारापुर में 1 सितम्बर मंगलवार को हाथ धुलाई एवं स्वच्छता शपथ का कार्यक्रम कराया गया । विद्यालय के प्राचार्य हितेन्द्र सिंह पटेल के मार्गदर्शन में सायंकालीन प्रार्थना सभा के दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी एवं पूर्व जिला संगठक भोजराम पटेल द्वारा हाथ धुलाई कर इसका व्यवहारिक प्रयोग बताया गया एवं सभी छात्र – छात्राओं तथा शिक्षकों को स्वच्छता का शपथ दिलाते हुए इस अपने जीवन में आत्मसात करने का संदेश भी दिया गया । कार्यक्रम में समस्त स्टाफ की सहभागिता रही ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Our Visitor

0 0 3 3 4 2
Users Today : 2
Total Users : 3342
Views Today : 3
Views Yesterday : 45
Views Last 7 days : 478
Views Last 30 days : 1948
Views This Month : 86
Views This Year : 4437
Total views : 4438

Most Popular

Recent Comments