नई दिल्ली,1 सितंबर 2026: इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट के छात्रों के लिए अपनी प्रतिभा और ज्ञान दिखाने का मौका है। NTPC ने Electron Quiz 2026-27 की घोषणा की है। क्विज की शुरुआत 5 सितंबर को लखनऊ में होने वाले क्षेत्रीय दौर से होगी और इसका ग्रैंड फिनाले 8 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा।NTPC के मुताबिक इस साल क्विज का आयोजन देश के नौ शहरों में किया जाएगा। इनमें लखनऊ, पटना,रांची,रायपुर,मुंबई, चेन्नई,हैदराबाद,कोलकाता और नोएडा शामिल हैं। क्षेत्रीय दौर 5 सितंबर से 5 अक्टूबर के बीच होंगेक्विज में दो छात्रों की टीम हिस्सा लेगी। इस साल प्रतियोगिता का विषय ‘द वर्ल्ड ऑफ बिजनेस एंड मैनेजमेंट’ रखा गया है। इसका उद्देश्य छात्रों को सिर्फ अपने ज्ञान को परखने का मौका देना ही नहीं, बल्कि उनकी सोचने-समझने और सवालों का तार्किक जवाब देने की क्षमता को भी बढ़ावा देना है।क्षेत्रीय स्तर पर भी विजेताओं के लिए नकद पुरस्कार रखे गए हैं। पहले स्थान पर रहने वाली टीम को 60 हजार रुपये,दूसरे स्थान पर 40 हजार और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 20 हजार रुपये का पुरस्कार मिलेगा। चौथे से छठे स्थान तक आने वाली टीमों को 8-8 हजार रुपये का सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा।क्षेत्रीय मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीमें राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में पहुंचेंगी। प्रत्येक क्षेत्र से शीर्ष दो टीमें तीन नेशनल सेमीफाइनल में हिस्सा लेंगी। इसके बाद प्रत्येक सेमीफाइनल से दो-दो टीमें राष्ट्रीय फाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी।राष्ट्रीय सेमीफाइनल 7 अक्टूबर और ग्रैंड फिनाले 8 अक्टूबर 2026 को NTPC के पावर मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट (PMI) में आयोजित किए जाएंगे। राष्ट्रीय स्तर पर विजेता टीम को 1 लाख रुपये,उपविजेता को 60 हजार रुपये और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 40 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।इसके अलावा चौथे,पांचवें और छठे स्थान पर रहने वाली टीमों को 16-16 हजार रुपये मिलेंगे। राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता में शामिल होने वाली अन्य 12 टीमों को भी 8-8 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।NTPC का Electron Quiz पिछले दो दशक से ज्यादा समय से आयोजित किया जा रहा है। इसकी शुरुआत 2004 में हुई थी। कंपनी के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य छात्रों में सीखने की रुचि और बौद्धिक क्षमता को बढ़ावा देना है। समय के साथ यह प्रतियोगिता बड़े स्तर पर आयोजित होने वाला NTPC का प्रमुख छात्र-केंद्रित कार्यक्रम बन गई है।NTPC भारत सरकार की महारत्न कंपनी है और देश की सबसे बड़ी एकीकृत ऊर्जा कंपनियों में शामिल है। कंपनी की स्थापित क्षमता 91 गीगावाट से अधिक है। NTPC ने 2032 तक 60 गीगावाट अक्षय ऊर्जा क्षमता हासिल करने का लक्ष्य रखा है। इसके साथ ही कंपनी न्यूक्लियर पावर,बैटरी एनर्जी स्टोरेज,कार्बन कैप्चर और ग्रीन केमिकल्स जैसी नई तकनीकों में भी निवेश कर रही है।
एनटीपीसी इलेक्ट्रॉन क्विज़ 2026–27युवा मेधा के लिए ज्ञान और उत्कृष्टता का मंच
RELATED ARTICLES


Users Today : 15
Total Users : 3322
Views Today : 19
Views Yesterday : 38
Views Last 7 days : 491
Views Last 30 days : 2301
Views This Month : 57
Views This Year : 4408
Total views : 4409