रायगढ़ खेल दिवस के अवसर पर और 29 अगस्त को दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन नटवर स्कूल मैदान में किया जा रहा है इस आयोजन में आयु वर्ग 17 वर्षीय रखा गया है
हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद एक महान खिलाड़ी थे उनके जन्मदिवस के अवसर पर 29 अगस्त को हमारे देश में खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है उनकी याद में कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष शारदा सिंह गहलोत ने आयोजन करने का निर्णय लिया रायगढ़ क्षेत्र में खेल की गतिविधियां निरंतर चलते रहे और खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय स्तर पर मान बढ़ाएं एवं खेल विद्या सिखतें रहें और मैच का अनुभव खिलाड़ियों को होता रहे ।
इस आयोजन में कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शारदा सिंह गहलोत सचिव विजय यादव सह सचिव संतोष यादव उपाध्यक्ष मोहम्मद आरिफ मेमन इनके अलावा पूर्व के खिलाड़ी प्रशांत मिश्रा,प्रियांशु राव,सूरज सिंह ये सभी आयोजन की तैयारी में जुटें हुए है । इस आयोजन में रायगढ़ की 10 टीमों ने हिस्सा लिया था और यह नॉकआउट पद्धति पर खेला जा रहा है इसके अलावा छोटें बच्चों का एक सद्भावना मैच भी 29 अगस्त को रखा गया जिसमें छोटे छोटे बच्चे फुटबॉल खेलते हुए दिखेंगे । 29 अगस्त को पहला सेमीफाइनल दोपहर 1.30 पैंथर FC vs रॉयल fc के मध्य खेला जाए का दूसरा सेमीफाइनल 2.30 बजे टाइगर क्लब vs यंग बॉयज के मध्य खेला जाएगा मैच और फाइनल शाम को 5 बजे रखा गया है ।
खेल दिवस के दिन फाइनल के रायगढ़ के वरिष्ठ खिलाड़ी और कांग्रेस के नेता गढ़ भारी संख्या में उपस्थित रहेंगे और मेजर ध्यानचंद की जीवनी पर अपना उद्बोधन देंगे ।
मेजर ध्यानचंद की जयंती पर फुटबॉल प्रतियोगिता
RELATED ARTICLES


Users Today : 90
Total Users : 3115
Views Today : 105
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 509
Views Last 30 days : 2447
Views This Month : 2269
Views This Year : 4145
Total views : 4146