मेजर ध्यानचंद की जयंती पर कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ करेगा फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन

रायगढ़ खेल दिवस के अवसर पर 27 और 29 अगस्त को दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा
इस आयोजन में आयु वर्ग 17 वर्षीय रखा गया है जैसा कि हम सभी परिचित है हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद एक महान खिलाड़ी थे उनके जन्मदिवस के अवसर पर 29 अगस्त को हमारे देश में खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है उनकी याद में कांग्रेस अध्यक्ष शाखा यादव के मार्गदर्शन एवं कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष शारदा सिंह गहलोत के नेतृत्व में आयोजन करने का निर्णय लिया रायगढ़ क्षेत्र में खेल की गतिविधियां निरंतर चलते रहे और खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय स्तर पर मान बढ़ाएं एवं खेल विद्या सिखातें रहें और मैच का अनुभव होता रहे इस आयोजन में कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के सचिव विजय यादव सह सचिव संतोष यादव उपाध्यक्ष मोहम्मद आरिफ मेमन इनके अलावा पूर्व के खिलाड़ी प्रशांत मिश्रा,प्रियांशु राव,सूरज सिंह ये सभी आयोजन की तैयारी में जुटें हुए है । इस आयोजन में रायगढ़ की 10 टीमों ने हिस्सा लिया है और यह नॉकआउट पद्धति पर खेला जाएगा इसके अलावा छोटें बच्चों का एक सद्भावना मैच भी 29 अगस्त को रखा गया जिसमें छोटे छोटे बच्चे फुटबॉल खेलते हुए दिखेंगे । 27 अगस्त को 6 मैच खेलें जाएंगे 28 अगस्त को राखी का त्योहार होने के कारण उस दिन मैच नहीं रखा गया है । 29 अगस्त को सेमीफाइनल और फाइनल शाम को 5 बजे रखा गया है ।खेल दिवस के दिन फाइनल के रायगढ़ के वरिष्ठ खिलाड़ी और कांग्रेस के नेता गढ़ भारी संख्या में उपस्थित रहेंगे और मेजर ध्यानचंद की जीवनी पर अपना उद्बोधन देंगे ।

Top Search

Popular Post

IMG-20261106-WA0601(1)
IMG_20261107_075941
IMG-20261106-WA0687(1)
IMG-20261021-WA0621(1)

Most Read