रायगढ़ शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामभांठा,रायगढ़ में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास,उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा विद्यालय में उपस्थित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं अतिथियों का तिलक लगाकर एवं बैज पहनाकर आत्मीय स्वागत करने से हुआ।इसके पश्चात भारत माता की प्रतिमा का विधिवत पूजन-अर्चन एवं माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया गया। राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए सभी ने राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया। इस अवसर पर पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति की भावना से गूंज उठाध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के पश्चात छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी में विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारों एवं जयघोष के माध्यम से राष्ट्रीय एकता,अखंडता एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।प्रभात फेरी के पश्चात विद्यालय परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत,भाषण,कविता एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से गणतंत्र दिवस के महत्व और देशप्रेम की भावना को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों एवं विद्यालय परिवार का मन मोह लिया।इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य श्री नरेन्द्र कुमार पटेल ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि हमारा संविधान देश के प्रत्येक नागरिक को अधिकारों के साथ अपने कर्तव्यों का भी बोध कराता है। उन्होंने विद्यार्थियों से संविधान के आदर्शों,अनुशासन,ईमानदारी, राष्ट्रप्रेम एवं सामाजिक जिम्मेदारी को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों एवं उपस्थित अतिथियों को मिष्ठान वितरण किया गया। तत्पश्चात सभी के प्रति आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित करते हुए गणतंत्र दिवस समारोह का गरिमापूर्ण समापन किया गया।कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं,छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय परिवार की सक्रिय एवं उत्साहपूर्ण सहभागिता रही।


Users Today : 24
Total Users : 5110
Views Today : 25
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 589
Views Last 30 days : 1754
Views This Month : 628
Views This Year : 6700
Total views : 6701