HomeRaigarh News"तिरंगे का सम्मान ही राष्ट्र के प्रति हमारा सबसे बड़ा दायित्व है-तिरंगा...

“तिरंगे का सम्मान ही राष्ट्र के प्रति हमारा सबसे बड़ा दायित्व है-तिरंगा यात्रा में बोले सुनील लेंध्रायह ध्वज हमें स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की याद दिलाता है

spot_img

रायगढ़ स्वतंत्रता दिवस हेतु गुरुवार संध्या निकली भव्य तिरंगा यात्रा में शामिल होकर सुनील लेंध्रा ने देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले सेनानियों को याद किया। हाथ में तिरंगा और दिल में राष्ट्रभक्ति लेकर चलते हुए उन्होंने कहा कि यह तिरंगा करोड़ों भारतीयों की आजादी का प्रतीक है और देश की आन-बान-शान है।यात्रा के दौरान अपने विचार व्यक्त करते हुए श्री लेंध्रा ने कहा तिरंगे के प्रति सम्मान हम सभी का दायित्व है। तिरंगे का सम्मान करना हम सबका कर्तव्य है। जब हम इस तिरंगे को सलामी देते हैं, तो असल में हम उन शहीदों को नमन करते हैं जिन्होंने इस आजादी के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया।तिरंगा हमें हमारे राष्ट्र के प्रति दायित्व का बोध कराता है। यह हमें याद दिलाता है कि जिस आजादी में हम सांस ले रहे हैं, वो बलिदान की वजह से मिली है। यह आजादी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान से मिली है। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम को याद करते हुए कहा आजादी का प्रतीक हमारा तिरंगा हमें बार-बार उन वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान का स्मरण कराता है। देश के लिए हंसते-हंसते फांसी पर झूलने वाले,सरहद पर सीना तानकर खड़े रहने वाले उन जवानों का आज सम्मान का दिन है।उन्हीं की कुर्बानी की वजह से आज हम आजाद हवा में सांस ले पा रहे हैं। हमें इस आजादी की कीमत को समझना होगा और इसे सहेज कर रखना होगा।
अधिकार के साथ साथ राष्ट्र के प्रति कर्तव्य को आवश्यक बताते हुए श्री लेंध्रा ने युवाओं और आम नागरिकों से अपील की कि आजादी का जश्न मनाने के साथ-साथ हमें राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को भी याद रखना चाहिए। हमें आजादी मिली है, यह हमारी सबसे बड़ी ताकत है। लेकिन इस आजादी के साथ-साथ राष्ट्र के प्रति कर्तव्य का बोध भी होना चाहिए। देश को आगे बढ़ाने में, समाज को जोड़ने में और तिरंगे की शान को ऊंचा रखने में हम सभी को अपना योगदान देना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Our Visitor

0 0 5 1 1 1
Users Today : 25
Total Users : 5111
Views Today : 26
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 590
Views Last 30 days : 1755
Views This Month : 629
Views This Year : 6701
Total views : 6702

Most Popular

Recent Comments