HomeRaigarh Newsमहापौर जीवर्धन चौहान ने दो वार्डों में ₹10 लाख के विकास कार्यों...

महापौर जीवर्धन चौहान ने दो वार्डों में ₹10 लाख के विकास कार्यों का किया भूमिपूजनमहापौर निधि से वार्ड क्रमांक 34 में ₹6 लाख की लागत से सीसी रोड एवं नाली तथा वार्ड क्रमांक 37 में ₹4 लाख की लागत से नाली निर्माण होगा

spot_img

रायगढ़ नगर निगम क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महापौर जीवर्धन चौहान ने अपनी महापौर निधि से वार्ड क्रमांक 34 और वार्ड क्रमांक 37 में लगभग ₹10 लाख की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इन निर्माण कार्यों के पूरा होने से दोनों वार्डों में सड़क और जल निकासी व्यवस्था बेहतर होगी तथा स्थानीय लोगों को लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से राहत मिलेगी।महापौर निधि से वार्ड क्रमांक 34 के इरानी मोहल्ला में लगभग ₹6 लाख की लागत से सीसी रोड एवं नाली निर्माण कराया जाएगा। वहीं वार्ड क्रमांक 37 के दर्रीडीपा में लगभग ₹4 लाख की लागत से नाली निर्माण कार्य किया जाएगा। भूमिपूजन के दौरान क्षेत्रवासियों ने इन विकास कार्यों का स्वागत करते हुए खुशी जताई।इस अवसर पर महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य शहर के प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करना है। सड़क, नाली,पेयजल और स्वच्छता जैसे कार्यों को प्राथमिकता देते हुए लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या से राहत दिलाने के लिए नाली निर्माण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें भूमिपूजन कार्यक्रम में नगर निगम सभापति डिग्री लाल साहू,वार्ड 34 के पार्षद यादराम साहू,वार्ड 37 की पार्षद श्रीमती धनेश्वरी रमेश दूतिया,एमआईसी सदस्य मुक्तिनाथ बबुआ,पार्षद उस्त भट्ट,जूटमिल-चक्रधर नगर मंडल अध्यक्ष शैलेश माली,पार्षद प्रतिनिधि रमेश दूतिया,छाया पार्षद रामाधार साहू,गंगोत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Our Visitor

0 0 4 2 8 7
Users Today : 17
Total Users : 4287
Views Today : 19
Views Yesterday : 115
Views Last 7 days : 344
Views Last 30 days : 1869
Views This Month : 1239
Views This Year : 5590
Total views : 5591

Most Popular

Recent Comments