HomeRaigarh Newsखरसिया-अपेक्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवम् आईवीएफ सेंटर रायगढ़ व लायंस क्लब खरसिया सिटी...

खरसिया-अपेक्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवम् आईवीएफ सेंटर रायगढ़ व लायंस क्लब खरसिया सिटी के संयुक्त तत्वाधान द्वारा आयोजित निःसंतान दंपतियों के लिए निःशुल्क जांच एवम् परामर्श ओपीडी का आयोजन

spot_img

खरसिया रविवार को स्थान अग्रसेनभवन,खरसिया,जिला- रायगढ़ (छ.ग.)मे किया जा रहा है जिसमे इनफर्टिलिटी विशेषज्ञ डॉ रश्मि गोयल निःशुल्क जांच एवम् परमर्श हेतु उपलब्ध रहेंगी।
आज के इस आधुनिक युग में तनाव और प्रदूषण की वजह से बाँझपन की समस्या बहुत कॉमन होती जा रही है। शादीशुदा कपल जब तक इसके इलाज के लिए अपने आप को तैयार कर पाते है तब तक उनकी उम्र ज़्यादा हो जाती है। डॉ रश्मि ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य लोगो में निःसंतानता के लिये जागरूकता लाना है जिससे की लोग सही समय में इस समस्या का इलाज कराये। इस शिविर का उद्देश्य समाज की सोच में बदलाव लाना भी है क्योंकि अभी भी कई परिवार इस समस्या को एक अभिशाप मानते है और औरत को हो दोषी मानते है जबकि सर्वे के मुताबिक़ पचास प्रतिशत से ज़्यादा मामले में बांझपन के लिये पुरुष जिम्मेदार रहते है।
अपेक्स हॉस्पिटल के द्वारा पूर्व में भी ऐसे ओपीडी का आयोजन किया जाता रहा है,तथा निःसंतानता के इलाज की सभी एडवांस तकनीक को रायगढ़ शहर में उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत रहता है,इसी वजह से अपेक्स हॉस्पिटल पूरे छतीसगढ़ में इन्फ़र्टिलिटी के मामले में अधिकतम सफलता देने में सफल रहा है।डॉ रश्मि ने बताया कि हमारा यही प्रयास रहेगा कि खरसिया व आसपास के लोगो को इलाज के लिए महानगरों की और पलायन ना करना पड़े। अस्पताल प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार इस ओपीडी में निःशुल्क वीर्य जॉच एवम् निःशुल्क सलाह दी जाएगी व सभी प्रकार के टेस्ट में 25% की विशेष छूट दी जायेगी।असुविधा से बचने के लिए अस्पताल के मो.न. 9329142515, 9329915091 में अग्रिम पंजीयन करवाया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Our Visitor

0 0 4 2 8 7
Users Today : 17
Total Users : 4287
Views Today : 19
Views Yesterday : 115
Views Last 7 days : 344
Views Last 30 days : 1869
Views This Month : 1239
Views This Year : 5590
Total views : 5591

Most Popular

Recent Comments