रायगढ़ छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में उड़ान प्रोजेक्ट के तहत रायगढ़ के शासकीय सरदार वल्लभभाई पटेल उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय के विद्यार्थियों का शैक्षिक भ्रमण अडानी पॉवर प्लांट बड़े भंडार का कराया गया।

इस दौरान बच्चों को आधुनिक बिजली उत्पादन प्रक्रिया की जानकारी दी गई। अडानी पॉवर प्लांट के प्रोजेक्ट अधिकारियों ने विद्यार्थियों को मेगावाट की बिजली उत्पादन प्रक्रिया से लेकर विभिन्न विभागों जैसे अग्निशमन,सी. एच. पी. आदि का अवलोकन कराया गया अधिकारियों ने बताया कि बिजली कैसे तैयार होती है,और सुरक्षा मानकों का पालन किस तरह किया जाता है। बच्चों के लिए अडानी समूह की ओर से उत्कृष्ट व्यवस्था की गई थी।बस सुविधा,नाश्ता और भोजन सहित संपूर्ण भ्रमण को सुव्यवस्थित रूप से संचालित किया गया।यह शैक्षणिक यात्रा स्कूल प्राचार्य डॉ. बी.आर.पटेल के निर्देशन में संपन्न हुई,जिसमें स्कूल के अन्य शिक्षक श्रीमती प्रीति पटेल,ममता पुरसेठ, डॉ.अहिल्या पण्डा एवं प्रीति प्रधान की सक्रिय भूमिका व उपस्थिति रही। इसमें स्कूल के 50 विद्यार्थी शामिल हुए।प्राचार्य डॉ.बी.आर.पटेल ने बताया कि पाठ्यक्रम सिलेबस के अनुसार औद्योगिक भ्रमण छात्र-छात्राओं को कराया गया। जहां उनको प्रैक्टिकल की जानकारी हो सके,कैसे बिजली उत्पादन होता है ।वहीं छात्र छात्राओं की माने तो केवल पुस्तकों में उन्हें जानकारी थी कि कैसे प्लांट का संचालन होता है कैसे बिजली उत्पादन होता है यहां आने के बाद पता चला कि कैसे बिजली बनती है और पूरे देश में सप्लाई होता है ।इस शैक्षणिक भ्रमण ने बच्चों को ऊर्जा उत्पादन की तकनीकी प्रक्रिया से अवगत कराया और उनके ज्ञान में सार्थक वृद्धि की। साथ ही प्राचार्य डॉ . बी.आर.पटेल ने पूरे अडानी समूह का इस उड़ान प्रोजेक्ट के तहत बच्चों को औद्योगिक भ्रमण कराए जाने पर धन्यवाद ज्ञापित किया।


Users Today : 16
Total Users : 4286
Views Today : 18
Views Yesterday : 115
Views Last 7 days : 343
Views Last 30 days : 1868
Views This Month : 1238
Views This Year : 5589
Total views : 5590