HomeRaigarh Newsचक्रधर कला एवं संगीत महाविद्यालय पहुँचे वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी-संगीत साधना को मिला...

चक्रधर कला एवं संगीत महाविद्यालय पहुँचे वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी-संगीत साधना को मिला नया संबल12 लाख के स्वेच्छानुदान राशि के अंतर्गत संस्थान में अध्ययनरत प्रत्येक विद्यार्थी को रु:₹3,000/- सहायता राशि की घोषणा

spot_img

रायगढ़ छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक माननीय श्री ओ.पी. चौधरी ने आज प्रातः चक्रधर कला एवं संगीत महाविद्यालय के प्राचार्य श्रीमती चंद्रा देवांगन, व्यवस्थापक श्री देव लाल देवांगन के निवास पहुँचकर कायरो जूनियर विश्व कप में स्वर्ण पदक जीतकर विश्व कीर्तिमान स्थापित करने वाले 10 मीटर एयर राइफल शूटर दिव्यांशु देवांगन से सौजन्य भेंट की।मंत्री श्री चौधरी के साथ महापौर श्री जीवर्धन चौहान, नगर निगम सभापति श्री डिग्री लाल साहू एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता मुकेश जैन एवं श्री पवन अग्रवाल भी उपस्थित थे। उनके आगमन पर प्राचार्य श्रीमती चंद्रा देवांगन, डॉ.उपासना देवांगन एवं डॉ.आशीष देवांगन ने भारतीय परम्परा के अनुसार तिलक-वंदन,पुष्प गुच्छ एवँ पुष्पमालाओं से आत्मीय अभिनंदन किया। इस अवसर पर मंत्री महोदय ने देवलाल देवांगन,चंद्रा देवांगन एवँ दिव्यांशु देवांगन को शाल ओढ़ाकर श्रीफल एवं रामचरितमानस भेंट कर सम्मानित किया आत्मीय चर्चा के दौरान प्राचार्य श्रीमती चंद्रा देवांगन ने विश्व प्रसिद्द चक्रधर समारोह रायगढ़ में शास्त्रीय नृत्यों की प्रस्तुतियाँ पुनः जीवंत वाद्य-संगत के साथ कराने का आग्रह करते हुए कहा कि ट्रैक आधारित प्रस्तुतियों के कारण तबला, हार्मोनियम,गायन एवं अन्य वाद्यों की परंपरा प्रभावित हो रही है । उन्होंने 38 वर्षों से संगीत शिक्षा के अपने अनुभव साझा करते हुए शास्त्रीय संगीत की मूल परंपरा के संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया। इस पर मंत्री श्री चौधरी ने उनके सुझावों को महत्वपूर्ण बताते हुए सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया।मंत्री महोदय ने सौजन्य भेंट के तहत महाविद्यालय का भ्रमण भी किया | तबला गुरु मनीष कुमार एवं कथक नृत्य गुरु प्रियांशी बिजल्वाण ने पुष्पमाला से मंत्री जी का स्वागत किया | वे महाविद्यालय भ्रमण कर संगीत शिक्षा की गुणवत्ता (जो कि गुरु –शिष्य परम्परा के तहत शिक्षा प्रादान की जाती है ) एवं विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना की। उन्होंने महाविद्यालय के प्रत्येक विद्यार्थी को वेशभूषा, घुँघरू,वाद्ययंत्र,अध्ययन सामग्री एवं अन्य व्यय हेतु ₹रु:3,000/- की सहायता राशि तथा अपने स्वेच्छानुदान मद से महाविद्यालय को ₹कुल 12 लाख रूपये प्रदान करने की घोषणा की।माननीय मंत्री की इस घोषणा से महाविद्यालय परिवार,विद्यार्थियों एवं अभिभावकों में हर्ष का वातावरण व्याप्त हो गया। कार्यक्रम का समापन सभी अतिथियों एवं विद्यार्थियों के सामूहिक छायाचित्र के साथ हुआ। महाविद्यालय परिवार ने इस ऐतिहासिक सहयोग के लिए माननीय वित्त मंत्री श्री ओ.पी चौधरी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।
सौजन्य भेंट को प्रभावी बनाने मे उमेश जोल्हे,भगवती देवांगन, आन्वि देवांगन,तेजस्व देवांगन एवँ उषा विश्वकर्मा इत्यादि का विशेष योगदान रहा ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Our Visitor

0 0 4 2 8 6
Users Today : 16
Total Users : 4286
Views Today : 18
Views Yesterday : 115
Views Last 7 days : 343
Views Last 30 days : 1868
Views This Month : 1238
Views This Year : 5589
Total views : 5590

Most Popular

Recent Comments