HomeRaigarh Newsसेवा और सुशासन के 12 वर्ष:रायगढ़ में ओपी चौधरी का 'विशेष जनसंपर्क...

सेवा और सुशासन के 12 वर्ष:रायगढ़ में ओपी चौधरी का ‘विशेष जनसंपर्क अभियान’-समाजसेवी से लेकर विश्व विजेता तक,हर घर में पहुंचा सम्मान

spot_img

रायगढ़ सेवा और सुशासन के 12 वर्ष के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी रायगढ़ में दूसरे दिन विशेष जनसंपर्क अभियान’ के तहत प्रबुद्ध जनों कलाकारों समाजसेवियों के निवास स्थान पहुंचे। इस अभियान के तहत विधायक ओपी ने समाज के असली नायकों को सम्मानित करते हुए नमन किया। मंत्री जी ने दिनभर अलग-अलग क्षेत्रों के प्रबुद्धजनों के घर जाकर संवाद किया। हर मुलाकात के दौरान उन्होंने शॉल-श्रीफल और रामचरितमानस की प्रति भेंट कर उनका अभिनंदन किया। पहाड़ मंदिर के पास कौहाकुंडा निवासी श्री दुर्बादल पटनायक जी, अध्यक्ष-पटनायक समाज के घर पहुंचकर ओपी चौधरी ने उनसे समाज से जुड़े विषयों पर चर्चा की। पटनायक जी के अनुभव और मार्गदर्शन को सुनकर मंत्री जी ने कहा समाज से जुड़े लोगो की सलाह सरकार की सबसे बड़ी ताकत हैं। रायगढ़ का नाम दुनिया में रोशन करने वाले अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाज दिव्यांशु देवांग के घर मंत्री जी पहुंचे। दिव्यांशु ने जूनियर वर्ल्ड कप में 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड डबल में वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है। माता श्रीमति चंद्रा देवांगन और पिता श्री देवलाल देवांगन से मिलकर ओपी चौधरी ने कहा दिव्यांशु जैसे बेटे रायगढ़ ही नहीं, पूरे छत्तीसगढ़ का मान हैं। हमारी सरकार हर क्षेत्र के खिलाड़ीयो के साथ खड़ी है। शिक्षा और संस्कृति के संवाहक ज्योति शर्मा जी एवं लक्ष्मण शर्मा जी से मिलकर शिक्षा और संस्कारों पर बात हुई। वहीं गायत्री मंदिर के पुजारी हरिराम जी से आध्यात्मिक विषयों पर संवाद हुआ। मंत्री जी ने कहा धर्म और संस्कृति को जीवित रखने वाले आप जैसे लोग ही समाज की रीढ़ हैं। कोविड महामारी के सबसे कठिन समय में इंसानियत की पाठशाला शुरू कर बच्चों को शिक्षा देने वाली सामाजिक कार्यकर्ता कल्याणी मुखर्जी जी के घर पहुंचकर ओपी चौधरी भावुक हो गए। उन्होंने कहा जब सब घरों में थे, तब कल्याणी जी सड़क पर बच्चों का भविष्य बना रही थीं। आप जैसा सेवाभावी व्यक्तित्व छत्तीसगढ़ की असली पहचान हैं। इस मुलाकात के बाद ओपी चौधरी ने कहा सेवा और सुशासन के 12 वर्ष पूरे हुए हैं, पर असली सुशासन तब है जब सरकार महल से निकलकर जनता के घर पहुंचे। आज दुर्बादल जी का अनुभव, दिव्यांशु का जज्बा, कल्याणी जी की संवेदना और हरिराम जी की आस्था – इन सब ने मुझे नई ऊर्जा दी है।रामचरितमानस भेंट करने का उद्देश्य यही है कि राजनीति में भी सेवा भाव का सदा बोध होता रहे । सत्ता शासन के दौरान संस्कार की झलक दिखाई पड़े । मोदी जी के नेतृत्व में हमारी सरकार का मूल मंत्र यही है कि अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Our Visitor

0 0 4 2 8 6
Users Today : 16
Total Users : 4286
Views Today : 18
Views Yesterday : 115
Views Last 7 days : 343
Views Last 30 days : 1868
Views This Month : 1238
Views This Year : 5589
Total views : 5590

Most Popular

Recent Comments