“
रायगढ़ लीनेस क्लब सेवांजलि द्वारा फाउंडर्स डे (संस्थापक दिवस) का आयोजन स्थानीय होटल ममता फाइन डाइन में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में क्लब की संस्थापक अध्यक्ष लीनेस सुमिता पाण्डेय तथा पूर्व अध्यक्ष लीनेस लता बघेल एवं लीनेस रजनी मिश्रा को शॉल एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर क्लब की उन सदस्यों का भी जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया, जिनका जन्मदिन इस माह था। केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा की गईं तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधे भेंट किए गए।कार्यक्रम के दौरान लीनेस क्लब सेवांजलि की बी ओ डी मीटिंग एवं सामान्य सभा का आयोजन भी किया गया। बैठक में आगामी आधिकारिक यात्रा की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा अगस्त माह में आयोजित होने वाली विभिन्न सेवा गतिविधियों एवं क्लब कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई।
जीरो बजट प्रोजेक्ट के अंतर्गत लीनेस रजनी मिश्रा ने ‘स्मरण शक्ति बढ़ाने’ विषय पर प्रेरक एवं ज्ञानवर्धक व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने स्मरण शक्ति को सुदृढ़ बनाने की सरल एवं प्रभावी तकनीकों को ट्राई मेमोरी एवं चैन मेमोरी जैसे रोचक खेलों के माध्यम से समझाया। क्लब की सदस्यों ने इन गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर क्लब की सदस्यों ली कावेरी शुक्ला, ली प्रतिभा सिंह, ली निशात अली, ली ममता चौहान, ली राजश्री शुक्ला, ली तनु शर्मा, ली बबली कुलवेदी, ली सरोजिनी कुर्रे, ली रूपांजलि देशमुख, ली रीता श्रीवास्तव, ली चंचला सिंह, ली प्रिया पाण्डेय एवं ली पूनम तिवारी ने सेवा, मित्रता एवं समाजहित के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
फाउंडर्स डे का आयोजन क्लब की संस्थापक परंपराओं, सेवा भावना और संगठनात्मक एकजुटता को समर्पित रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने लीनेस क्लब सेवांजलि के उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर प्रगति की कामना की।


Users Today : 16
Total Users : 4286
Views Today : 18
Views Yesterday : 115
Views Last 7 days : 343
Views Last 30 days : 1868
Views This Month : 1238
Views This Year : 5589
Total views : 5590