जशपुर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज जिला कांग्रेस कमेटी जशपुर के मार्गदर्शन में जशपुर जिले जशपुर,कुनकुरी कांसाबेल सहित सभी ब्लॉक मुख्यालयों में नीट (NEET) परीक्षा पेपर लीक प्रकरण, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग तथा छात्र-युवाओं की आवाज़ उठाने वाले कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया गया।जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री यू.डी. मिंज ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों एवं लापरवाही के कारण नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक की घटना हुई,जिससे लगभग 22 लाख विद्यार्थियों का भविष्य संकट में पड़ गया। छात्रों को न्याय दिलाने एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस द्वारा देशभर में आंदोलन किया जा रहा है। इसी दौरान नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी,कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे,श्रीमती प्रियंका गांधी सहित अन्य विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिए जाने के विरोध में यह प्रदर्शन आयोजित किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री यू.डी. मिंज ने कहा कि केंद्र और राज्य में बैठी भाजपा सरकार जनता के मुद्दों के प्रति पूरी तरह असंवेदनशील हो चुकी है। उन्होंने कहा कि आज देश का छात्र अपने भविष्य को लेकर चिंतित है,बेरोज़गारी और महंगाई चरम पर है, लेकिन सरकार अपनी विफलताओं को छिपाने में लगी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भगवान श्रीराम के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा सरकार के कार्यकाल में राम मंदिर निर्माण से जुड़े चंदे को लेकर भी गंभीर सवाल उठे हैं, जिनका जवाब जनता मांग रही है।श्री मिंज ने कहा कि यदि केंद्र सरकार का यही जनविरोधी रवैया जारी रहा और छात्रों,युवाओं,किसानों तथा आम जनता की आवाज़ को इसी प्रकार दबाया जाता रहा,तो देश में मध्यावधि चुनाव (Mid-term Election) की स्थिति बन सकती है और जनता भाजपा सरकार को लोकतांत्रिक तरीके से करारा जवाब देगी।उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए,प्रभावित विद्यार्थियों को न्याय दिया जाए तथा नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान तत्काल अपने पद से इस्तीफा दें।इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी एवं समस्त ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि,युवा कांग्रेसमहिलाकांग्रेसएनएसयूआई,सेवादल एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नीट पेपर लीक मामले,केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग एवं कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में प्रधानमंत्री का पुतला दहन
RELATED ARTICLES


Users Today : 14
Total Users : 4284
Views Today : 16
Views Yesterday : 115
Views Last 7 days : 341
Views Last 30 days : 1866
Views This Month : 1236
Views This Year : 5587
Total views : 5588