रायगढ़ निगम कमिश्नर श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय ने आज सुबह संजय मार्केट परिसर का निरीक्षण किया। मानसून के मद्देनजर जलभराव की स्थिति से निपटने और बाजार क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कमिश्नर श्री क्षत्रिय ने मार्केट परिसर के एक छोर से दूसरे छोर तक धरातलीय रूप से नाले से पानी निकासी व्यवस्थाओं को देखा।निरीक्षण के दौरान उन्होंने विशेष रूप से नवनिर्मित नाले से पानी की निकासी की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्हों नाले की सफाई के लिए तैनात किए गए गैंग द्वारा किए जा रहे कार्यों की भी समीक्षा की और कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान कमिश्नर श्री क्षत्रिय को मार्केट परिसर में एक स्थान पर नाला निर्माण कार्य अधूरा मिला, जिस पर उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त की। संबंधित ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाते हुए उन्होंने स्पष्ट हिदायत दी कि जनहित के इस कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधूरे नाला निर्माण को समय-सीमा के भीतर पूर्ण गुणवत्ता के साथ जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए।आयुक्त श्री क्षत्रिय ने कहा कि संजय मार्केट शहर का एक प्रमुख व्यावसायिक केंद्र है,जहाँ प्रतिदिन हजारों नागरिकों और व्यापारियों का आना-जाना होता है। बरसात में यहां जल भराव की स्थिति निर्मित होती है,पूर्व में नाले से पानी निकासी बाधित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई थी। संजय मार्केट में निर्मित नाले से पानी निकासी बहाल रहे और यहाँ जलभराव की समस्या न हो,यह हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। निर्माण में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों तेज बारिश होने की स्थिति में यहां के लिये 24 घंटे मुस्तैद रहने, जल निकासी की व्यवस्था को बहाल रखने और पूरे परिसर में स्वच्छता सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं,ताकि यहां के व्यापारी और यहां मार्केट करने आने वाले आम जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को बरसात के मौसम को देखते हुए नाली और नालों से पानी निकासी पर निगरानी बनाए रखने अवरुद्ध होने की स्थिति में तत्काल सफाई कर अवरुद्ध को और सफाई निरंतर जारी रखने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों और नागरिकों से ड्रेनेज सिस्टम प्रभावित न हो इसके लिए कचरा नियत स्थान पर ही डालने, कहीं पर भी कचरा नहीं फेंकने की अपील की।
कमिश्नर श्री क्षत्रिय ने संजय मार्केट नाला निर्माण कार्य में लापरवाही पर ठेकेदार को लगाई फटकारनवनिर्मित नालियों और जल निकासी व्यवस्था का लिया जायजाअधूरे नाला निर्माण को जल्द से जल्द पूरा करने के दिए निर्देश
RELATED ARTICLES


Users Today : 14
Total Users : 4284
Views Today : 16
Views Yesterday : 115
Views Last 7 days : 341
Views Last 30 days : 1866
Views This Month : 1236
Views This Year : 5587
Total views : 5588