HomeRaigarh News25 वर्षों का इंतज़ार होगा समाप्त: 300 करोड़ की रिंग रोड परियोजना...

25 वर्षों का इंतज़ार होगा समाप्त: 300 करोड़ की रिंग रोड परियोजना से रायगढ़ को मिलेगी नई रफ्तार, प्रेस रिपोर्टर क्लब ने की वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी की सराहना””रायगढ़ के विकास को नई दिशा: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के प्रयासों से रिंग रोड परियोजना को मिली गति-पूर्व उप संचालक नेहरू युवा केंद्र भारत सरकार बलबीर शर्मा ने बताया ऐतिहासिक कदम”

spot_img

रायगढ़ लगभग 25 वर्षों से जिस रिंग रोड परियोजना का जिलेवासियों को इंतजार था, वह अब साकार होने की दिशा में बढ़ रही है। लगभग 300 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित यह महत्वाकांक्षी परियोजना रायगढ़ के समग्र विकास की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इसका उद्देश्य शहर में बढ़ते यातायात के दबाव को कम करना, सुगम आवागमन सुनिश्चित करना तथा औद्योगिक और शहरी विकास को नई गति प्रदान करना है।प्रेस रिपोर्टर क्लब परिवार ने रायगढ़ विधानसभा के विधायक एवं प्रदेश के वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सतत प्रयासों से वर्षों से लंबित इस महत्वपूर्ण परियोजना को मूर्त रूप मिलने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। क्लब परिवार ने इसे रायगढ़ के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।वहीं पूर्व उप संचालक,नेहरू युवा केंद्र (भारत सरकार) बलबीर शर्मा ने भी रिंग रोड परियोजना का स्वागत करते हुए कहा कि रायगढ़ जैसे तेजी से विकसित हो रहे औद्योगिक जिले के लिए रिंग रोड अत्यंत आवश्यक थी। उन्होंने कहा कि लगभग 25 वर्षों से लंबित इस परियोजना का वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के प्रयासों से आगे बढ़ना जिले के विकास के इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उनके अनुसार रिंग रोड बनने से यातायात व्यवस्था में सुधार होगा, व्यापार एवं उद्योग को नई गति मिलेगी और आम नागरिकों को भी बड़ी राहत प्राप्त होगी।
प्रेस रिपोर्टर क्लब परिवार ने आशा व्यक्त की कि वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी आगे भी छत्तीसगढ़ के विकास मॉडल को सशक्त बनाने,रायगढ़ में अधोसंरचना,रोजगार,निवेश और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए इसी प्रकार सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे। उनका मानना है कि रिंग रोड केवल एक सड़क परियोजना नहीं, बल्कि रायगढ़ के भविष्य,आर्थिक प्रगति, व्यापार,उद्योग और नागरिक सुविधाओं को नई दिशा देने वाला मील का पत्थर साबित होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Our Visitor

0 0 4 2 7 8
Users Today : 8
Total Users : 4278
Views Today : 10
Views Yesterday : 115
Views Last 7 days : 335
Views Last 30 days : 1860
Views This Month : 1230
Views This Year : 5581
Total views : 5582

Most Popular

Recent Comments