HomeRaigarh Newsपंचायती धर्मशाला में लगेगा कल से दो दिवसीय आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविरनाड़ी देखकर...

पंचायती धर्मशाला में लगेगा कल से दो दिवसीय आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविरनाड़ी देखकर होगा सभी रोगों का इलाज पांच वैध की टीम करेगी शिरकत

spot_img

रायगढ़ नगर में औद्योगिक प्रदूषण के कारण आज देखा जा रहा है की आंखों की समस्या बढ़ रही है। छोटी उम्र में ही लोगों को चश्मा लग रहा है आंखें खराब हो रही है आंखों में मोतियाबिंद आदि जैसी दिक्कत आ रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए स्टेशन चौक स्थित मारवाड़ी पंचायती धर्मशाला में 20 और 21 जुलाई को दो दिवसीय आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में नेत्र जाला साफ करने एवं नाड़ी वैध विशेष रूप से आ रहे हैं। इसमे पाँच वैध की टीम आ रही है। यह सभी अनुभवी व पारंपरिक वैध हैं। इस शिविर में आंखों के अलावा हर प्रकार की बीमारी का इलाज नाड़ी छुकर किया जाएगा। शिविर सुबह 10:00 से शाम 6:00 बजे तक रहेगा। आयोजको ने रायगढ़ की जनता से इस शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आग्रह किया है। अखिल भारतीय परंपरागत वनोषधी प्रशिक्षित वैद्य महासंघ के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र डेकाटे के सानिध्य में फास्टेक कंप्यूटर वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी रायगढ़ ने इस शिविर का आयोजन किया है। मरीज का पंजीयन शिविर स्थल पर ही किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Our Visitor

0 0 4 2 7 6
Users Today : 6
Total Users : 4276
Views Today : 7
Views Yesterday : 115
Views Last 7 days : 332
Views Last 30 days : 1857
Views This Month : 1227
Views This Year : 5578
Total views : 5579

Most Popular

Recent Comments