HomeChhattisgarhजशपुर जिले बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस ने खोला...

जशपुर जिले बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा,उग्र आंदोलन की चेतावनीपूर्व विधायक वी जिलाध्यक्ष यू.डी.मिंज बोले-गरीबों व आदिवासियों को डराना बंद करे CSPDCL, जनता के अधिकारों पर नहीं होने देंगे हमला

spot_img

जशपुर छत्तीसगढ़ में बढ़ते बिजली बिलों और जशपुर जिले में कथित रूप से जबरन स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जाने के मुद्दे पर जिला कांग्रेस कमेटी ने भाजपा सरकार और छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी (CSPDCL) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक यू.डी.मिंज ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग जनता पर आर्थिक बोझ डाल रहा है और डर-धमकाकर स्मार्ट मीटर थोपने की कोशिश की जा रही है।पूर्व विधायक यू. डी. मिंज ने कहा कि जशपुर का गरीब, मध्यमवर्गीय और आदिवासी परिवार लगातार बढ़ते बिजली बिलों से परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऊर्जा सरप्लस राज्य होने के बावजूद उपभोक्ताओं को भारी-भरकम बिजली बिल थमाए जा रहे हैं,जिससे आम जनता आर्थिक संकट में आ गई है।उन्होंने कहा कि यदि बिजली बिलों की विसंगतियां दूर नहीं की गईं और जबरन स्मार्ट मीटर लगाने की कार्रवाई नहीं रोकी गई, तो जिला कांग्रेस पूरे जिले में बिजली विभाग के कार्यालयों का उग्र घेराव करेगी तथा जरूरत पड़ने पर कानूनी लड़ाई भी लड़ेगी।यू.डी. मिंज ने दावा किया कि विद्युत अधिनियम,2003 के प्रावधानों के अनुसार स्मार्ट या प्रीपेड मीटर लगाना स्वैच्छिक (ऑप्शनल) है और बिना उपभोक्ता की सहमति मीटर बदलना उचित नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई स्थानों पर अधिकारियों और निजी एजेंसियों द्वारा कनेक्शन काटने का भय दिखाकर लोगों पर दबाव बनाया जा रहा है।जिला कांग्रेस कमेटी ने जनता से अपील की कि यदि कोई कर्मचारी या ठेकेदार बिना सहमति स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे,तो उससे आवश्यक लिखित आदेश दिखाने की मांग करें और अपनी सहमति के बिना पुराने मीटर को न बदलने देंकांग्रेस ने स्पष्ट किया कि वह इस मुद्दे पर जनता के साथ खड़ी है और यदि बिजली विभाग की कार्यशैली में बदलाव नहीं हुआ,तो पूरे जिले में व्यापक आंदोलन शुरू किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Our Visitor

0 0 4 2 7 1
Users Today : 1
Total Users : 4271
Views Today : 1
Views Yesterday : 115
Views Last 7 days : 326
Views Last 30 days : 1851
Views This Month : 1221
Views This Year : 5572
Total views : 5573

Most Popular

Recent Comments