HomeRaigarh Newsशिक्षा को सशक्त, भविष्य को समृद्ध बनाने की दिशा में NTPC लारा...

शिक्षा को सशक्त, भविष्य को समृद्ध बनाने की दिशा में NTPC लारा की पहलसीएसआर के तहत ग्राम छपोरा के लगभग 200 विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री का वितरण

spot_img

लारा,रायगढ़ समावेशी एवं सतत सामुदायिक विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए एनटीपीसी लारा ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल के अंतर्गत ग्राम छपोरा में लगभग 200 विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया।इस अवसर पर एनटीपीसी लारा के परियोजना प्रमुख (Head of Project) श्री सुभाष ठाकुर तथा मानव संसाधन प्रमुख (Head of Human Resources) श्री जाकिर खान ने विद्यार्थियों को स्टेशनरी सामग्री, प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें,अध्ययन गाइड, रेनकोट एवं अन्य आवश्यक शैक्षणिक सामग्री वितरित की। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण अध्ययन संसाधन उपलब्ध कराकर उनकी शैक्षणिक प्रगति को प्रोत्साहित करना तथा उन्हें अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित करना है।कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों,ग्रामीणों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान श्री सुभाष ठाकुर ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए भविष्य में क्षेत्र के समग्र सामाजिक एवं आर्थिक विकास के लिए उपयोगी सीएसआर गतिविधियों संबंधी सुझाव आमंत्रित किए। उन्होंने कहा कि एनटीपीसी लारा स्थानीय समुदाय की आवश्यकताओं के अनुरूप,सतत एवं जनहितकारी सीएसआर परियोजनाओं के माध्यम से आसपास के गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का सबसे प्रभावी माध्यम मानते हुए एनटीपीसी लारा ऐसी जनकल्याणकारी पहलों के माध्यम से ग्रामीण विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण तथा एक सशक्त, शिक्षित एवं समावेशी समाज के निर्माण के लिए निरंतर प्रयासरत है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Our Visitor

0 0 4 2 8 0
Users Today : 10
Total Users : 4280
Views Today : 12
Views Yesterday : 115
Views Last 7 days : 337
Views Last 30 days : 1862
Views This Month : 1232
Views This Year : 5583
Total views : 5584

Most Popular

Recent Comments