HomeRaigarh Newsराम मंदिर में कथित चोरी को लेकर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर...

राम मंदिर में कथित चोरी को लेकर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर तीखा हमलारायगढ़ में पत्रकारवार्ता कर कांग्रेस ने उठाए गंभीर सवाल,चंदे-चढ़ावे का हिसाब सार्वजनिक करने की मांग

spot_img

रायगढ़ राम मंदिर में हुई कथित चोरी और मंदिर से जुड़े चंदे-चढ़ावे की व्यवस्था को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर बुधवार को प्रदेश के सभी जिला कांग्रेस मुख्यालयों में पत्रकारवार्ता आयोजित की गई। इसी क्रम में रायगढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में भी पत्रकारवार्ता आयोजित हुई। पत्रकारवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार और भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और वित्तीय पारदर्शिता की मांग की।
पत्रकारवार्ता में कांग्रेस जिला अध्यक्ष नगेंद्र नेगी ने कहा कि देश में भगवान श्रीराम की आस्था के नाम पर राजनीति करने वाले लोग राम मंदिर में हुई चोरी और मंदिर से जुड़े गंभीर सवालों पर मौन क्यों हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम करोड़ों भारतीयों की आस्था, विश्वास और संस्कृति के केंद्र हैं। देशभर के श्रद्धालुओं ने अपनी मेहनत की कमाई और श्रद्धा से राम मंदिर निर्माण के लिए योगदान दिया है। ऐसे में मंदिर से जुड़े चंदे, चढ़ावे और खर्चों का पूरा हिसाब जनता के सामने होना चाहिए।जिला प्रभारी प्रेमचंद जायसी ने कहा कि राम मंदिर निर्माण के नाम पर देशभर से चंदा एकत्र किया गया। आम लोगों ने अपनी क्षमता के अनुसार मंदिर निर्माण में योगदान दिया। ऐसे में यदि मंदिर से जुड़े चढ़ावे और वित्तीय व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं तो उनकी निष्पक्ष जांच आवश्यक है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भगवान राम के नाम पर राजनीति करने वाले लोग अब मंदिर से जुड़े सवालों पर चुप्पी साधे हुए हैं।आस्था के नाम पर राजनीति करने वालों को जवाब देना होगा’जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी ने कहा कि भगवान श्रीराम करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र हैं। राम मंदिर के नाम पर जुटाए गए चंदे और चढ़ावे का पूरा हिसाब जनता के सामने आना चाहिए। उन्होंने कहा कि आस्था के नाम पर राजनीति करने वालों को अब इन गंभीर सवालों का जवाब देना होगा।नगेन्द्र नेगी ने कहा कि मंदिर निर्माण के लिए देशभर के श्रद्धालुओं ने अपनी मेहनत की कमाई और श्रद्धा से योगदान दिया है। ऐसे में मंदिर से जुड़े धन का पारदर्शी हिसाब होना आवश्यक है। उन्होंने पूरे मामले की स्वतंत्र जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।चंदे और चढ़ावे का पूरा हिसाब सार्वजनिक हो’जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के प्रवक्ता तारेन्द्र डनसेना ने कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए देशभर के श्रद्धालुओं ने अपनी मेहनत की कमाई से योगदान दिया है। ऐसे में चंदे और चढ़ावे का फॉरेंसिक ऑडिट कर पूरी रिपोर्ट सार्वजनिक की जानी चाहिए।उन्होंने कहा कि यदि व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी है तो स्वतंत्र जांच और ऑडिट से किसी को डरने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि दोषियों पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए और जांच केवल छोटे कर्मचारियों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए।कांग्रेस ने उठाए कई सवाल कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राम मंदिर से जुड़े चंदे, चढ़ावे, भूमि खरीद, निर्माण कार्य और आयोजनों में हुए खर्च का पूरा लेखा-जोखा सार्वजनिक किया जाना चाहिए। पार्टी ने सवाल उठाया कि यदि मंदिर ट्रस्ट की व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी है तो वित्तीय अनियमितताओं और मंदिर में हुई चोरी से जुड़े सवालों का स्पष्ट जवाब क्यों नहीं दिया जा रहा है।कांग्रेस ने यह भी कहा कि यदि किसी भी स्तर पर वित्तीय अनियमितता या चोरी हुई है तो जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए। केवल छोटे कर्मचारियों पर कार्रवाई कर मामले को समाप्त नहीं किया जा सकता। शीर्ष स्तर पर बैठे जिम्मेदार लोगों की भी जवाबदेही तय होनी चाहिए।स्वतंत्र जांच और फॉरेंसिक ऑडिट की मांग कांग्रेस ने पूरे मामले की स्वतंत्र जांच कराने की मांग की। साथ ही राम मंदिर से जुड़े चंदे,चढ़ावे,भूमि खरीद, निर्माण कार्य और विभिन्न आयोजनों में हुए खर्च का फॉरेंसिक ऑडिट कराकर उसकी रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की गई।कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राम मंदिर करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है। इसलिए इससे जुड़े किसी भी वित्तीय मामले में पूर्ण पारदर्शिता और जवाबदेही आवश्यक है।पत्रकारवार्ता प्रभारी प्रेमचंद जायसी ने कहा कि भगवान राम किसी राजनीतिक दल की संपत्ति नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों की आस्था हैं। उन्होंने कहा कि भगवान राम के नाम पर जुटाए गए चंदे और चढ़ावे में किसी भी प्रकार की अनियमितता को छिपाया नहीं जाना चाहिए।
पत्रकारवार्ता में अनिल अग्रवाल,वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरेराम तिवारी,जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण प्रवक्ता तारेन्द्र डनसेना, विकास ठेठवार,सत्यप्रकाश शर्मा,वशीम खान,संदीप अग्रवाल,रजत गोयल एवं आरिफ हुसैन सहित कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Our Visitor

0 0 4 2 8 0
Users Today : 10
Total Users : 4280
Views Today : 12
Views Yesterday : 115
Views Last 7 days : 337
Views Last 30 days : 1862
Views This Month : 1232
Views This Year : 5583
Total views : 5584

Most Popular

Recent Comments